प्रशासन की अनदेखी पर प्रधानों ने जतायी नाराजगी
Updated at : 10 Mar 2018 5:05 AM (IST)
विज्ञापन

गांधी मैदान में अायोजित मासिक बैठक में विभिन्न कार्यों में की गयी प्रधानों की उपेक्षा नहीं दी जाती ग्रामसभा की सूचना समय पर नहीं किया जाता सम्मान राशि का भुगतान जामताड़ा : गांधी मैदान में ग्राम प्रधानों की मासिक बैठक अजित कुमार दुबे की अध्यक्षता में की गयी. जिसमें प्रधानों के संगठन की चर्चा की […]
विज्ञापन
गांधी मैदान में अायोजित मासिक बैठक में विभिन्न कार्यों में की गयी प्रधानों की उपेक्षा
नहीं दी जाती ग्रामसभा की सूचना
समय पर नहीं किया जाता सम्मान राशि का भुगतान
जामताड़ा : गांधी मैदान में ग्राम प्रधानों की मासिक बैठक अजित कुमार दुबे की अध्यक्षता में की गयी. जिसमें प्रधानों के संगठन की चर्चा की गयी. प्रधानों ने अपनी समस्याओं को लेकर प्रशासन के प्रति नाराजगी दिखायी. कहा कि समय पर सम्मान राशि का भुगतान नहीं किया जाता है. प्रधानों की अनदेखी कर योजनाओं को लागू किया जाता है. पंचायती राज अधिनियम की अनदेखी कर प्रधानों को कोई ग्रामसभा में सूचना तक नहीं दी जाती है और न ही प्रधानों को बुलाया जाता है. प्रधानों ने बैठक में प्रशासन के प्रति गोलबंद होने का निर्णय लिया. वित्तीय वर्ष 2016-17 में 11 प्रधानों को आज तक सम्मान राशि का भुगतान नहीं किया गया है.
इसके अलावे प्रधानों ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2017-18 के पांच माह का ही सम्मान राशि का भुगतान किया गया है. प्रधानों ने यह भी कहा कि वर्ष 2016-17 में एक वर्ष 12 हजार की जगह मात्र 11 हजार रुपये ही सम्मान राशि दी गयी है. एक हजार रुपये को आज तक नहीं दिया गया. कहा कि सरकार प्रधानों को मासिक एक हजार रुपये तो दे रही है, उसमें भी एक वर्ष में एक हजार रुपये कम कर सम्मान राशि को देना कौन सा न्याय है. झारखंड पंचायती राज अधिनियम में स्पष्ट है कि ग्रामसभा में प्रधान ही अध्यक्षता करेंगे, लेकिन जामताड़ा में ऐसा नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है. मौके पर रंजीत कुमार सेन, सनत कुमार माजी, जय महतो, गोपाल चंद्र सिंह, राजमनी मंडल, दशराथ माजी, नेपाल साधु, बालेश्वर हेम्ब्रम, परिमल हेम्ब्रम, बलराम हांसदा, परमानंद सिंह, निरंजन महतो, निर्मल मरांडी सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




