पहले दिन दो छात्रों ने दी जीव विज्ञान की परीक्षा
Updated at : 09 Mar 2018 4:43 AM (IST)
विज्ञापन

मैट्रिक में म्यूजिक विषय के एक भी नहीं थे परीक्षार्थी जामताड़ा : जिले में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा गुरुवार से शुरू हाे गयी है. जिले भर में मैट्रिक परीक्षा के लिए कुल 16 केंद्र बनाये गये हैं. जबकि इंटर के लिए छह केंद्र बने हैं. प्रथम पाली में मैट्रिक के म्यूजिक विषय की परीक्षा […]
विज्ञापन
मैट्रिक में म्यूजिक विषय के एक भी नहीं थे परीक्षार्थी
जामताड़ा : जिले में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा गुरुवार से शुरू हाे गयी है. जिले भर में मैट्रिक परीक्षा के लिए कुल 16 केंद्र बनाये गये हैं. जबकि इंटर के लिए छह केंद्र बने हैं. प्रथम पाली में मैट्रिक के म्यूजिक विषय की परीक्षा हुई़ इसमें जिले भर में एक भी छात्र नहीं थे. वहीं दूसरी पाली में इंटर जंतु विज्ञान की परीक्षा हुई. इसमें जिले भर में दो परीक्षार्थी जो संत जोसेफ स्कूल जामताड़ा में परीक्षा दी़ परीक्षा को नियंत्रण के लिए रेडक्रॉस स्थित कंट्रोल रूम बनाया गया है. वहीं एसडीओ नवीन कुमार, डीइओ नारायण विश्वास, दंडाधिकारी प्रतिभा कुजूर, कंचन कुमारी भुदोलिया ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया़ वहीं शुक्रवार को मैट्रिक का हिंदी-ए व बी विषय होगी़, जबकि इंटर का व्यावसायिक विषय की परीक्षा होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




