वेक्सिनेटरों को मिला पल्स पोलियो का प्रशिक्षण

नारायणपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर के सभा भवन में बुधवार को एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कर पल्स पोलियो सब डिपो तथा छूटे हुए वैक्सिनेटरों को प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम के माध्यम से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार दास एवं जिले के डब्ल्यूएचओ मॉनीटर नीरज कुमार ने प्रशिक्षण दिया. वैक्सिनेटरों को पल्स पोलियो […]
नारायणपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर के सभा भवन में बुधवार को एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कर पल्स पोलियो सब डिपो तथा छूटे हुए वैक्सिनेटरों को प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम के माध्यम से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार दास एवं जिले के डब्ल्यूएचओ मॉनीटर नीरज कुमार ने प्रशिक्षण दिया. वैक्सिनेटरों को पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने को लेकर दिशा-निर्देश दिया. कार्यक्रम की सफलता को लेकर 13 सब डिपो एवं 233 बूथ बनाये गये. जिसमें 466 वैक्सिनेटर एवं 50 सुपरवाइजरों को लगाया जायेगा. मौके पर बीपीएम मुकेश कुमार, प्राणेश कुमार, कुमारी मीरा सिन्हा, खुशबू चौधरी, मनीषा मरांडी, सुशील कुमार, सूर्यकांत सुधाकर, सुखरंजन कुमार, गुड्डी देवी, सीमा कुमारी, रचना देवी सहित कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




