नारायणपुर में थाना प्रभारी की गाड़ी से कुचल कर दो की मौत
Updated at : 04 Mar 2018 6:55 AM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर के उलीडीह गांव की घटना : बाइक को धक्का मारने के बाद अनियंत्रित हुई कार ने पांच को कुचला प्राथमिकी दर्ज जामताड़ा : नारायणपुर में होली के दिन ही थाना प्रभारी की गाड़ी से कुचल कर नारायणपुर के जय नारायण मंडल (52) व प्रदीप मंडल (32) की मौत हो गयी. बताया जाता है कि […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर के उलीडीह गांव की घटना : बाइक को धक्का मारने के बाद अनियंत्रित हुई कार ने पांच को कुचला
प्राथमिकी दर्ज
जामताड़ा : नारायणपुर में होली के दिन ही थाना प्रभारी की गाड़ी से कुचल कर नारायणपुर के जय नारायण मंडल (52) व प्रदीप मंडल (32) की मौत हो गयी. बताया जाता है कि नारायणपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद खुद अपनी गाड़ी (स्वीफ्ट डिजायर) चला रहे थे. Â बाकी पेज 12 पर
नारायणपुर थाना प्रभारी की गाड़ी…
इस मामले में नारायणपुर थाने में मृतक जयनारायण के पुत्र गौतम मंडल के आवेदन पर कांड संख्या 41/2018 में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आरोप है कि थाना प्रभारी लापरवाही से गाड़ी चला रहे थे.
बाइक को पीछे से स्वीफ्ट ने मारी ठोकर : बताया जाता है कि जय नारायण व प्रदीप मंडल अपनी हीरोहोंडा बाइक (जेएच 21बी-2066) से पराठ गांव से अपना घर नारायणपुर लौट रहा था. तभी नारायणपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद की स्वीफ्ट (जेएच10एएफ-5393) ने पीछे से ठोकर मार दी. बाइक सवार दोनों दूर फेंका गया. ग्रामीणों ने नारायणपुर अस्पताल तक पहुंचाया. डॉक्टरों ने जयनारायण को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रदीप को रेफर कर दिया गया. धनबाद ले जाने के क्रम में प्रदीप की भी मौत रास्ते में हो गयी.
घटना के बाद विरोध में सड़क जाम : इस घटना के बाद आक्रोशितों ने साहेबगंज-गोविंदपुर हाईवे सड़क को छह घंटा जाम कर दिया. ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की तथा थाना प्रभारी पर मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग करने लगे.
बकरी को बचाने में हो गयी दुर्घटना : थाना प्रभारी
दुर्घटना पर आरोपित थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद ने कहा कि गाड़ी के सामने एक बकरी आ गयी थी, उसको बचाने के लिए दाहिने की ओर गाड़ी मोड़ा तो अचानक कच्ची सड़क से दो बाइक सवार सामने आ गया. गाड़ी का संतुलन नहीं बना पाया, इस कारण यह दुर्घटना हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




