बंद समर्थकों को जेबीसी विद्यालय में रखा

Updated at : 09 Jan 2018 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
बंद समर्थकों को जेबीसी विद्यालय में रखा

जामताड़ा नगर : विभिन्न मांग को लेकर झारखंड दिशोम पार्टी एवं आदिवासी सेंगेल अभियान की ओर से सोमवार को बुलाये गये झारखंड बंद जामताड़ा में बेअसर रहा. झारखंड दिशोम पार्टी एवं सेंगेल अभियान के कार्यकर्ताओं ने गांधी मैदान से रैली निकाली. बाजार बंद कराने के लिए शहर में प्रवेश किया, तो तैनात पुलिस ने सभी […]

विज्ञापन

जामताड़ा नगर : विभिन्न मांग को लेकर झारखंड दिशोम पार्टी एवं आदिवासी सेंगेल अभियान की ओर से सोमवार को बुलाये गये झारखंड बंद जामताड़ा में बेअसर रहा. झारखंड दिशोम पार्टी एवं सेंगेल अभियान के कार्यकर्ताओं ने गांधी मैदान से रैली निकाली. बाजार बंद कराने के लिए शहर में प्रवेश किया, तो तैनात पुलिस ने सभी बंद समर्थक को हिरासत में लेकर जेबीसी विद्यालय में बनाये गये में तत्कालीन जेल में लाया. यहां सभी बंद समर्थक को शाम पांच बजे तक रखा.

बाद में कानूनी प्रक्रिया पूरा करने के बाद छोड़ दिया गया. शहर में रैली निकाल कर इंदिरा चौक पर पहुंच कर जामताड़ा-दुमका मुख्य मार्ग जाम करने की योजना थी. इसके बाद राज्य के 28 आदिवासी विधायक का पुतला दहन किया जाता. फिर दो बजे जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर रेल चक्का जाम करना था. पुलिस की सख्ती के कारण बंद समर्थक की योजना पर पानी फिर गया. जेडीपी के संताल परगना प्रभारी सिकंदर टुडू एवं जिलाध्यक्ष गोपाल सोरेन ने कहा कि वर्तमान सरकार के गुंडा गर्दी का जीता जागता उदाहरण है.

सरकार जनता की आवाज को बंदूक के भय से दबाने की कोशिश कर रही है. ऐसा नहीं होने दिया जायेगा. मौके पर अमित सोरेन, संजीत सोरेन, पूर्ण किस्कू, नाजीर सोरेन, विजय बेसरा, विनय मरांडी, राजेश बेसरा, प्रदीप हेंब्रम, लोकेश टुडू, हेमलाल सोरेन सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola