24 घंटे जामताड़ा नगर क्षेत्र में हो रही सफाई

जामताड़ा : गुरुवार से शुरू हुई झारखंड के सभी नगर निकायों में स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता को लेकर जामताड़ा नगर पंचायत की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है. सुबह एवं रात में नपं के कर्मी शहर एवं मुहल्ले में सफाई कर रहे हैं. बुधवार रात को नपं अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल की अगुआई में शहर […]
जामताड़ा : गुरुवार से शुरू हुई झारखंड के सभी नगर निकायों में स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता को लेकर जामताड़ा नगर पंचायत की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है. सुबह एवं रात में नपं के कर्मी शहर एवं मुहल्ले में सफाई कर रहे हैं. बुधवार रात को नपं अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल की अगुआई में शहर के सुभाष चौक, टावर चौक, इंदिरा चौक, मुख्य बाजार में सफाई अभियान चलाया गया. नपं अध्यक्ष ने कहा कि जामताड़ा नगर पंचायत स्वच्छता में एक नंबर है. जामताड़ा के लोग सफाई कार्य में हमेशा सहयोग करते हैं. उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र के हर जगह पर बड़ा एवं छोटा डस्टबीन लगाया गया है, जिसमें लोग कचरा फेंक रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




