छात्र ने बनाया रोबोट कंट्रोल करनेवाला एप्प

जामताड़ा : जामताड़ा के एक बेटे ने मोबाइल एप्प से कंट्रोल होनेवाली रोबोट का मॉडल बनाया. मिजोरम में टेक्नो क्लब द्वारा आयोजित सीनियर साईंस एग्जीबिशन मॉडल समारोह में जामताड़ा के विशाल कुमार ने आयोटिक कंट्रोल रोबोटिक बोट का मॅडाल बनाया, जिसके लिए विशाल को टेक्नो क्लब की और से पांच हजार रुपया पुरस्कार मिला. विशाल […]
जामताड़ा : जामताड़ा के एक बेटे ने मोबाइल एप्प से कंट्रोल होनेवाली रोबोट का मॉडल बनाया. मिजोरम में टेक्नो क्लब द्वारा आयोजित सीनियर साईंस एग्जीबिशन मॉडल समारोह में जामताड़ा के विशाल कुमार ने आयोटिक कंट्रोल रोबोटिक बोट का मॅडाल बनाया, जिसके लिए विशाल को टेक्नो क्लब की और से पांच हजार रुपया पुरस्कार मिला. विशाल कुमार मिजोरम में कंप्युटर साइंस के थर्ड ईयर के छात्र हैं. प्रभात खबर के साथ वार्ता में विशाल ने कहा कि दुनिया के किसी भी कोने में रहे रोबोट को मोबाइल एप्प के माध्यम से चलाया जा सकता है.
विशाल कुमार के इस मॅडाल को सीनियर साईंस एक्जीविसन मिजोरम में प्रथम स्थान मिला. विशाल के इस सफलता पर उनके पिता विनोद मंडल एवं माता विनीता देवी काफी खुश हैं. विशाल ने इस सफलता का श्रेय जामताड़ा संत एंथोनी स्कूल के प्राचार्य प्रसांत कुमार दास, डीएवी के प्राचार्य जीएन खान, माता-पिता तथा अपने भाई को दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




