चितरा थाना क्षेत्र के शिमला गांव से अपहृत बच्चा बरामद

Updated at : 22 Dec 2017 4:27 AM (IST)
विज्ञापन
चितरा थाना क्षेत्र के शिमला गांव से अपहृत बच्चा बरामद

रास्ता पूछने के बहाने हाइवा चालक ने उठाया जामताड़ा बस स्टेंड के पास लड़के ने किया हल्ला हाइवा चलाक बच्चे को छोड़ कर भागा जामताड़ा : देवघर जिला के चितरा थाना क्षेत्र के शिमला गांव से अपहृत 12 साल का डबलू राउत जामताड़ा से बरामद किया गया. गुरुवार सुबह डबलू राउत अपने घर के पास […]

विज्ञापन

रास्ता पूछने के बहाने हाइवा चालक ने उठाया

जामताड़ा बस स्टेंड के पास लड़के ने किया हल्ला
हाइवा चलाक बच्चे को छोड़ कर भागा
जामताड़ा : देवघर जिला के चितरा थाना क्षेत्र के शिमला गांव से अपहृत 12 साल का डबलू राउत जामताड़ा से बरामद किया गया. गुरुवार सुबह डबलू राउत अपने घर के पास सुबह शौच कर रहा था. इसी क्रम में एक हाईवा वाले ने उससे शिमला जाने का रास्ता पूछा और कहा कि तुम शिमला गांव पहुंचा दो. हाईवा वाले के बात में आकर डबलू त गाड़ी में बैठ गया. उसके बाद शिमला जाने के वजाय गोविंदपुर की तरफ जाने लगा. इसका विरोध डबलू ने किया, तो हाईवा वाले ने उसके के साथ मारपीट की और उसे गाड़ी में बैठे रहने को कहा. इसी दौरान जब हाइवा जामताड़ा बस स्टैंड के पास खड़ा हुआ, तो डबलू ने शोर मचा दिया.
उसकी आवाज सुन मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हुए. उसके बाद हाईवा चालक उसे बस स्टैंड पर छोड़कर भाग गया. उसके बाद किसी तरह डबलू जामताड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचा. स्टेशन पर पहुंचकर रोने लगा. रेलवे स्टेशन में मौजूद जामताड़ा आरसेठी के सुमित रंजन ने बच्चे से पूछताछ की तो बच्चे ने आपबीती बताई. डबलू ने घर का पता और संपर्क नंबर भी दिया. उसके बाद सुमित ने डबलू को आरपीएफ थाना के हवाले कर दिया. उसके बाद आरपीएफ इंस्पेक्टर पीके सिंह ने डबलू के पिता प्रदीप यादव से संपर्क किया. उन्हें बुलाकर कानूनी प्रक्रिया के तहत सौंप दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola