ओलिंपिक व अर्जुन अवार्डधारी भेदेंगे लक्ष्य
Updated at : 21 Dec 2017 5:29 AM (IST)
विज्ञापन

पूर्व , पूर्व- मध्य, दक्षिण पूर्व, उत्तर, उत्तर-पश्चिम, नॉर्थ फ्रंटियर, डीएम डब्ल्यू, दक्षिण पूर्व-मध्य, दक्षिण- मध्य रेलवे व चिरेका की टीमें ले रही भाग मिहिजाम : चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना के खेलकूद संगठन की ओर से आठवीं अखिल भारतीय रेल तीरंदाजी प्रतियोगिता बुधवार से स्थानीय इंडोर स्टेडियम ग्राउंड में शुरू की गयी. इसमें पूर्व रेलवे, पूर्व- […]
विज्ञापन
पूर्व , पूर्व- मध्य, दक्षिण पूर्व, उत्तर, उत्तर-पश्चिम, नॉर्थ फ्रंटियर, डीएम डब्ल्यू, दक्षिण पूर्व-मध्य, दक्षिण- मध्य रेलवे व चिरेका की टीमें ले रही भाग
मिहिजाम : चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना के खेलकूद संगठन की ओर से आठवीं अखिल भारतीय रेल तीरंदाजी प्रतियोगिता बुधवार से स्थानीय इंडोर स्टेडियम ग्राउंड में शुरू की गयी. इसमें पूर्व रेलवे, पूर्व- मध्य रेलवे, दक्षिण पूर्व रेलवे, उत्तर रेलवे, उत्तर-पश्चिम रेलवे, नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे, डीएम डब्ल्यू, दक्षिण पूर्व-मध्य रेलवे, दक्षिण- मध्य रेलवे तथा चिरेका की टीमें भाग ले रही हैं. प्रतियोगिता का शुभारंभ चिरेका के प्रिंसिपल चीफ मेटेरियल मैनेजर श्रीकांत राय ने किया.
उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी. प्रत्येक टीम ने अपनी टीम का परिचय कराया. इस अवसर पर चिरेका खेल कूद संगठन के अध्यक्ष डॉ आलोक मजुमदार सह चिरेका के वरिष्ठ अधिकारी व चिरेका खेलकूद संगठन के सदस्य भी उपस्थित थे. तीरंदाजी के स्टार ओलिंपिक व अर्जुन अवार्ड से सम्मानित डोला बनर्जी, राहुल बनर्जी, मंगल सिंह चैंपियन, एल बोम्बायला देवी तथा रानी लक्ष्मी माझी भी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं. विभिन्न रेलवे से स्क्रीइंग समिति मेंबर्स, ऑब्सेर्वेर्स तथा आर्चरी फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तकनीकी सदस्य प्रतियोगिता का संचालन कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




