ऑनलाइन सेवा से अनाथ बच्ची को मिला सहारा

Updated at : 18 Nov 2017 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
ऑनलाइन सेवा से अनाथ बच्ची को मिला सहारा

जामताड़ा : ऑनलाइन का जमाना है. यह एक ऐसा जरिया है जिससे आप हर जरूरत पूरी भी कर सकते हैं. इसी ऑनलाइन तरीके के जरिये शुक्रवार को तमिलनाडू की एक दंपत्ति की सूनी गाेद भर गयी. नाला में छह माह पूर्व भूली भटकी पहुंची एक बच्ची को कानूनी सारी प्रक्रिया कर शुक्रवार को उनके गोद […]

विज्ञापन

जामताड़ा : ऑनलाइन का जमाना है. यह एक ऐसा जरिया है जिससे आप हर जरूरत पूरी भी कर सकते हैं. इसी ऑनलाइन तरीके के जरिये शुक्रवार को तमिलनाडू की एक दंपत्ति की सूनी गाेद भर गयी. नाला में छह माह पूर्व भूली भटकी पहुंची एक बच्ची को कानूनी सारी प्रक्रिया कर शुक्रवार को उनके गोद दे दिया गया.

तमिलनाडू की एक दंपती ने सरकारी बेवसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया था कि वे नि:संतान हैं. बेवसाइट में इस बच्ची की जानकारी अपलोड कर दी गयी थी. बेवसाइट के जरिये वे दंपती शुक्रवार को जामताड़ा आये और इस बच्चे को जिला बाल कल्याण समिति के मार्फत गोद ले लिया. अभी बच्ची एक साल की हो गयी है. इसके पहले बच्ची छह माह तक बोकारो बाल सुधार गृह में रह रही थी.

कैसे मिली बच्ची : आज से छह पूर्व की बात है नाला की एक महिला को यह बच्ची भटकती हुई नाला में मिली थी. इसके बाद वह महिला इस बच्ची को स्थानीय सीएचसी में टीकाकरण के लिए ले गयी थी. जब चिकित्सकों ने बच्ची का टीकाकरण कार्ड, माता का कार्ड या पहचान पत्र मांगा तो वह महिला नहीं दे पायी. कहा : उसे यह बच्ची भटकती हुई मिली है. इसके बाद सीएचसी के पदाधिकारी ने इसकी सूचना बाल कल्याण समिति को दी और इसके बाद समिति ने बच्ची को बोकारो भेज दिया. जब बच्ची को बोकारो भेजा जा रहा था तो वहां के ग्रामीणों ने इसका विरोध भी किया था. काफी हाे हंगामा भी हुआ था.
जो बच्ची अनाथ होकर इधर उधर भटक रही थी. इस ऑनलाइन सेवा के जरिये आज उसे सहारा मिल गया. साथ ही तमिलनाडू की इस दंपत्ति की सूनी गोद भी भर गयी.
तमिलनाडू की दंपती ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर लिया एक साल की अनाथ बच्ची को गोद
सरकार के बेवसाइट पर किया था ऑनलाइन आवेदन
अवकाश पर गये अधिकारी, काम ठप
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola