मूंगफली की खेती से किसानों को मिलेगी आर्थिक मजबूती
Updated at : 13 Nov 2017 8:30 AM (IST)
विज्ञापन

नारायणपुर : नारायणपुर प्रखंड के लोधरिया गांव में रविवार को मूंगफली के खेती का निरीक्षण झारखंड राज्य के उप कृषि निदेशक अनिरुद्ध कुमार ने किया़ लहलहाती फसलों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त किया़ उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने केंद्रीय मिशन के तहत ऑन ऑयल सीड योजना को बढ़ावा देने के लिए यह योजना चलायी जा […]
विज्ञापन
नारायणपुर : नारायणपुर प्रखंड के लोधरिया गांव में रविवार को मूंगफली के खेती का निरीक्षण झारखंड राज्य के उप कृषि निदेशक अनिरुद्ध कुमार ने किया़ लहलहाती फसलों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त किया़ उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने केंद्रीय मिशन के तहत ऑन ऑयल सीड योजना को बढ़ावा देने के लिए यह योजना चलायी जा रही है़ ताकि किसान बंजर भूमि पर इन फसलों को लगाकर आर्थिक रूप से सबल बन सके. इसके लिए कृषि विभाग किसानों को प्रत्यक्षण कराया जाता है
ताकि किसान अपने भूखंड पर इसे लगा सके. किसानों को तकनीकी रूप से सक्षम भी बनाया जाता है़ इसका लाभ किसानों को बेहतर फसल के उत्पादन में मिलता है़ उन्होंने कहा कि लोधरिया में आठ एकड़ भूमि पर मूंगफली की खेती की गयी है. सरकार की आरे से किसान को खेत जुताई एवं बीच उपलब्ध करवा दिया जाता है. किसान अपने बंजर भू-खंड पर इन मूंगफली, बादाम सहित अन्य फसलों को उपजाकर अधिक से अधिक मुनाफा कमा सकते है़
वहीं भूमि की उपयोगिता भी इस प्रकार की खेती करने से बढ़ावा मिलेगा और किसान आर्थिक रूप से सबल होंगे. उन्होंने कहा कि जामताड़ा के कृषि विभाग के कर्मी इस प्रकार के बेहतर कार्य करने के लिये बधाई के पात्र है़इस दौरान उनके साथ जिला कृषि पदाधिकारी ब्रह्मदेव साव भी थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




