बिंदापाथर के लापता युवक युवती देवघर से बरामद

Updated at : 13 Nov 2017 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
बिंदापाथर के लापता युवक युवती देवघर से बरामद

रामपुर मुहल्ले में रहता था सलीम मोबाइल लोकेशन के आधार पर बरामद हुए बिंदापाथर : बिंदापाथर थाना क्षेत्र के पातुलिया गांव से तीन माह से लापता युवती को पुलिस ने देवघर के रामपुर से एक युवक के साथ बरामद किया है. लड़की सलीम अंसारी के साथ देवघर के रामपुर मुहल्ला के एक निर्माणाधीन घर में […]

विज्ञापन
रामपुर मुहल्ले में रहता था सलीम
मोबाइल लोकेशन के आधार पर बरामद हुए
बिंदापाथर : बिंदापाथर थाना क्षेत्र के पातुलिया गांव से तीन माह से लापता युवती को पुलिस ने देवघर के रामपुर से एक युवक के साथ बरामद किया है. लड़की सलीम अंसारी के साथ देवघर के रामपुर मुहल्ला के एक निर्माणाधीन घर में रह रही थी. मोबाइल लोकेशन के आधार में जामताड़ा पुलिस टीम ने देवघर में छापामारी की थी़ इस कार्रवाई में नाला पुलिस निरीक्षक धनंजय सिंह, बिंदापाथर थाना प्रभारी बीके सिंह व सहायक अवर निरीक्षक फिलिप बाड़ला व महिला पुलिस बल शामिल थीं.
गौरतलब है कि 17 अगस्त को पातुलिया गांव से लड़की लापता थी़ इस संबंध में लड़की के पिता ने 20 अगस्त को थाना में पुत्री के अपहरण का मामला दर्ज कराया था़ दिलचस्प बात यह है कि इस मामले में सलीम को अभियुक्त नहीं बनाया गया था़ जबकि पुलिस अभियुक्त पातुलिया गांव के अर्जुन कोल, बसंती कोल व जाबरदहा गांव के राजदेव कोल गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. तीनों अब भी जेल में है.
थाना प्रभारी ने बताया पुलिस जांच में पता चला कि थाना क्षेत्र के खैरा के दामाद से सलीम अंसारी से लड़की से संबंध था़ घटना के बाद से सलीम भी लापता था. इसके बाद सलीम के मोबाइल का ट्रेस किया गया़ नंबर बदल लेने के कारण आइएमआइ नंबर से दूसरा नंबर का ट्रेस किया गया़
सलीम बंगाल के बाराबनी थाना के अंगारपुर गोरांडी के रहने वाला है. खैरा गांव का दामाद है. उनका तीन बच्चा भी है. खैरा में रह कर राज मिस्त्री का काम करता था़ घटना के बाद वह देवघर चला गया था. वहीं पर राजमिस्त्री का काम कर रहा था़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola