भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में मंडल प्रभारी किया गया नियुक्त
Updated at : 12 Nov 2017 5:56 AM (IST)
विज्ञापन

संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर महिला कार्यकर्ताओं में भरा गया जोश जामताड़ा : स्थानीय किसान भवन में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक मोर्चा की अध्यक्ष चंचला देवी की अध्यक्षता में हुई. इसमें मुख्य अतिथि जिला प्रभारी शर्मिला रजक व जिलाध्यक्ष भाजपा सुकमुनी हेंब्रम मौजूद थीं. इस दौरान महिला मोर्चा के सभी मंडल के […]
विज्ञापन
संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर
महिला कार्यकर्ताओं में भरा गया जोश
जामताड़ा : स्थानीय किसान भवन में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक मोर्चा की अध्यक्ष चंचला देवी की अध्यक्षता में हुई. इसमें मुख्य अतिथि जिला प्रभारी शर्मिला रजक व जिलाध्यक्ष भाजपा सुकमुनी हेंब्रम मौजूद थीं. इस दौरान महिला मोर्चा के सभी मंडल के प्रभारी को नियुक्त किया गया. जल्द ही कार्य समिति की बैठक बुलाने पर विचार-विमर्श किया गया. जिलाध्यक्ष सुकमुनी हेंब्रम ने कहा कि जामताड़ा जिले की महिलाएं किसी से कम नहीं है. महिला मोर्चा काफी अच्छा काम कर रही है.
भविष्य में ओर अधिक विकास देखने को मिलेगा. जिला प्रभारी शर्मिला रजक ने कहा कि उन्हें जामताड़ा जिले के महिला मोर्चा के प्रभारी के रूप में गर्व हो रहा है एवं यहां की महिला कार्यकर्ताओं के जोश को देख कर उनका मन खुश हो गया. महामंत्री आशा गुप्ता ने स्वागत भाषण किया एवं अतिथियों से सबका परिचय करवाया. इस अवसर पर पकीजा खातून, अनीता शर्मा, किरण कुमारी बेसरा, मालती रजक, रीता मंडल, शारदा देवी सहित कई महिला मोर्चा की सदस्य मौजूद थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




