एकजुटता से ही नाई समाज को मिलेगा अधिकार
Updated at : 10 Nov 2017 6:15 AM (IST)
विज्ञापन

आह्वान .नगर भवन में नाई समाज के सम्मेलन में बाेले सीके ठाकुर रैली निकाल किया शहर का भ्रमण समाज के बच्चों को शिक्षित करने पर दिया जोर जामताड़ा : राष्ट्रीय नाई महासभा जिला शाखा की का पहला सम्मेलन गुरुवार को स्थानीय नगर भवन में हुआ. इसमें मुख्य अतिथि समाज के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ सीके ठाकुर […]
विज्ञापन
आह्वान .नगर भवन में नाई समाज के सम्मेलन में बाेले सीके ठाकुर
रैली निकाल किया शहर का भ्रमण
समाज के बच्चों को शिक्षित करने पर दिया जोर
जामताड़ा : राष्ट्रीय नाई महासभा जिला शाखा की का पहला सम्मेलन गुरुवार को स्थानीय नगर भवन में हुआ. इसमें मुख्य अतिथि समाज के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ सीके ठाकुर उपस्थित थे. सम्मेलन से पूर्व समाज का लोगों ने नगर भवन से रैली निकाल कर शहर का भ्रमण किया. इसके बाद सम्मेलन स्थल पर पहुंचे. वक्ताओं ने कहा कि नाई समाज को अपने अधिकार के लिए एकजुट होने की आवश्यकता है. ताकि समाज को जो अधिकार मिलना चाहिए वह मिल सकें. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमलोग की मुख्य मांग नाई जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करने की है. आश्चर्य की बात है कि नाई जाति के समकक्ष कपड़े की गंदगी साफ करने वाली जाति, नाली की गंदगी साफ करने वाली जाति, जूता साफ करने वाली जातियों को आरक्षण के तहत अनुसूचित जाति का दर्जा दिया गया है.
उन्हें सामाजिक, राजनैतिक और आर्थिक रूप से उन्नत बनाया लेकिन नाई जाति जो सभी नौकरों के नौकर के रूप में चेहरे की गंदगी को साफ करता है उसे अब तक अनुसूचित जाति में शामिल नहीं किया गया है. सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक विकास रुक सा गया है. हमें संविधान प्रदत्त मूलभूत सुविधाओं से भी अब तक राष्ट्रीय और राज्य स्त पर वंचित रखा गया है. सरकार द्वारा नाई जाति के साथ घोर भेदभाव और अन्याय किया जा रहा है. आज भी नाई जाति के 95 प्रतिशत लोग जातिगत पेशा क्षौरकर्म के कार्य के बल पर ही अपनी पेट की भूख किसी तरह मिटा लेते हैं, पर अपने बच्चों को उच्च शिक्षा, अच्छे पोषण की व्यवस्था करना है. सम्मेलन को संबोधित करते हुए डीडी भंडारी ने कहा कि हमें अपने अधिकार के लिए सबसे पहले शिक्षित होने की आवश्यकता है. हम शिक्षित हो जाते हैं, तो हमारे अधिकार का कोई भी हनन नहीं कर सकता. उन्होंने कहा कि नाई समाज हमेशा से उपेक्षित रहा है. आज तक नाई समाज को सरकार के तरफ से कुछ भी नहीं मिला है. मौके पर जिलाध्यक्ष शंकर भंडारी, गौतम ठाकुर, मंटू भंडारी, साधन भंडारी, श्यामापद भंडारी, राजेंद्र भंडारी, अनित भंडारी, सुदामा भंडारी, मदन भंडारी, नारायण भंडारी, दुबराज भंडारी, अरविंद कुमार भंडारी, जगन्नाथ भंडारी, निवास कुमार ठाकुर, श्रीनाथ ठाकुर, बमशंकर भंडारी, कार्तिक चंद्र भंडारी, किशोर भंडारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




