बराकर नदी पर 11 करोड़ से बनेगा पुल

Updated at : 10 Nov 2017 6:14 AM (IST)
विज्ञापन
बराकर नदी पर 11 करोड़ से बनेगा पुल

विधायक ने कहा : चुनाव के समय का वादा किया पूरा ग्रामीणों ने विधायक को दिया धन्यवाद जामताड़ा : नारायणपुर प्रखंड के नयाडीह पंचायत के भगवानपुर से कांसजोड़ के बीच बराकर नदी पर 11 करोड़ के लागत से उच्चस्तरीय पुल बनेगा. इसकी स्वीकृति जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी कह पहल पर हुई है. गुरुवार को विधायक […]

विज्ञापन

विधायक ने कहा : चुनाव के समय का वादा किया पूरा

ग्रामीणों ने विधायक को दिया धन्यवाद
जामताड़ा : नारायणपुर प्रखंड के नयाडीह पंचायत के भगवानपुर से कांसजोड़ के बीच बराकर नदी पर 11 करोड़ के लागत से उच्चस्तरीय पुल बनेगा. इसकी स्वीकृति जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी कह पहल पर हुई है. गुरुवार को विधायक ने ग्रामीणों से मुलाकात की. इस दौरान ग्रामीणों में काफी खुशी थे. कहा कि उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी होने वाली है. ग्रामीणों ने कहा कि हम सभी विधायक का आभार व्यक्त करते हैं. आज उन्होंने अपने वादे को पूरा कर दिखाया. हम सभी उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं. वहीं विधायक ने कहा कि चुनाव में जो वादा किया था आज वह पूरा कर रहे हैं.
इस पुल के बन जाने से अब यहां के लोगों को आवागमन में दिक्कत नहीं होगी. सभी मुख्यधारा से जुड़ पायेंगे. उन्होंने कहा कि 2000 में बराकर नदी पर पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने पूल का निर्माण कराया था और. आज हम उनके बेटे डॉ इरफान अंसारी ने पुल का सौगात दिया. विधायक ने कहा कि पुल के बनने से धनबाद और पश्चिम बंगाल की दूरी 40 किलोमीटर कम हो जायेगी. यहां के बच्चे उच्च शिक्षा लेने बाहर जा पायेंगे. मौके पर सबीर अंसारी, सलीम अंसारी, जलधर मुर्मू, जियाउद्दीन अंसारी, महबूब अंसारी, महावीर राय, बलदेव राय, बापी मंडल, तपन दास, आर सी सहित अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola