नोटबंदी से भ्रष्टाचार व आतंकवाद पर लगा अंकुश
Updated at : 08 Nov 2017 4:51 AM (IST)
विज्ञापन

कालाधन िवरोधी िदवस. बैठक में नोटबंदी की सफलता पर चर्चा, वीरेंद्र मंडल ने कहा जामताड़ा : भाजपा कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को नगर भवन में हुई. इसमें जामताड़ा जिला के जामताड़ा नगर, जामताड़ा ग्रामीण, गोरायनाला, मिहिजाम नगर, नारायणपुर, पाबिया, गोपालपुर, नाला, करमाटांड़, फतेहपुर मंडल में मंडल अध्यक्ष शामिल हुई. बैठक की शुरुआत डॉ श्यामा प्रसाद […]
विज्ञापन
कालाधन िवरोधी िदवस. बैठक में नोटबंदी की सफलता पर चर्चा, वीरेंद्र मंडल ने कहा
जामताड़ा : भाजपा कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को नगर भवन में हुई. इसमें जामताड़ा जिला के जामताड़ा नगर, जामताड़ा ग्रामीण, गोरायनाला, मिहिजाम नगर, नारायणपुर, पाबिया, गोपालपुर, नाला, करमाटांड़, फतेहपुर मंडल में मंडल अध्यक्ष शामिल हुई. बैठक की शुरुआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण कर की गयी. इसमें नगर पंचायत अध्यक्ष सह वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल उपस्थित हुए. जामताड़ा नगर का किसान भवन व ग्रामीण की बैठक नया नगर भवन में हुई.
श्री मंडल ने कहा नोटबंदी बरसी को कालाधन विरोधी दिवस के रूप में मनाया जायेगा. 08 नवंबर को नोटबंदी का एक वर्ष पूरा होगा. केंद्र सरकार की इस कदम से भ्रष्टाचार, कालाधन में कमी, आतंकवादी गतिविधियों पर रोक लगी है. इतने बड़े कदम से देश के जीडीपी पर कोई असर नहीं पड़ा है. आतंकवाद को करारा झटका लगा है.
श्री मंडल ने आगामी 15 नवम्बर को झारखंड स्थापना दिवस के बारे की तैयारी पर भी चर्चा की. मौके पर जामताड़ा ग्रामीण प्रभारी मोहन शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष अबोध पंडित, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष उदय मंडल, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष रमेश पंडित, मैनेजर मंडल, कदम महतो, तरूण मंडल, मनोज दे, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश यादव, गौउर बाउरी, मुकेश दूबे, नीलेश कुमार, बच्चू साव, दीपक दूबे, अजय पांडे, अंजनी तिवारी, धर्मेंद्र वर्मण, निमित सहाय, रंजीत यादव, बासंती देवी, आमिन अंसारी, प्रह्लाद मंडल, राजेश कुमार सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




