सेंधमारी कर लाखों की चोरी

Updated at : 20 Sep 2017 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
सेंधमारी कर लाखों की चोरी

क्राइम. सेवानिवृत्त रेलकर्मी के घर को बनाया निशाना विद्यासागर (करमाटांड़) : थाना क्षेत्र के जेरोपहाड़ी गांव के विपिन हांसदा के घर सोमवार को चोर ने सेंधमारी कर हजारों की संपत्ति उड़ा ली. विपिन हांसदा ने बताया कि उनका पूरा परिवार बरामदे में सोया हुआ था. चोर पीछे के रास्ते किसी तरह दीवार तक पहुंचे और […]

विज्ञापन

क्राइम. सेवानिवृत्त रेलकर्मी के घर को बनाया निशाना

विद्यासागर (करमाटांड़) : थाना क्षेत्र के जेरोपहाड़ी गांव के विपिन हांसदा के घर सोमवार को चोर ने सेंधमारी कर हजारों की संपत्ति उड़ा ली. विपिन हांसदा ने बताया कि उनका पूरा परिवार बरामदे में सोया हुआ था. चोर पीछे के रास्ते किसी तरह दीवार तक पहुंचे और सेंधमारी कर घर में प्रवेश कर पूरा घर साफ कर गया. घर से जेवरात, कपड़ा, गाड़ी व जमीन के कागजात एवं नकद 53 हजार रुपये लेकर फरार हो गये.
2008 में रेलवे से रिटायर हुए विपिन हांसदा ने बताया कि सुबह उठने पर चोरी की भनक लगी. जिसके बाद मामले को लेकर थाना को जानकारी दी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola