मुखिया नहीं कर पाये खर्च, काम रुका
Updated at : 19 Sep 2017 5:55 AM (IST)
विज्ञापन

कार्यक्रम . फतेहपुर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पड़ी हैं 14वें वित्त आयोग की करोड़ों की राशि जामताड़ा : फतेहपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में 14वें वित्त आयोग की राशि लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में पड़ी हुई है. इस कारण पंचायत का विकास कार्य प्रभावित हो गया है. राशि खर्च नहीं करने के मामले […]
विज्ञापन
कार्यक्रम . फतेहपुर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पड़ी हैं 14वें वित्त आयोग की करोड़ों की राशि
जामताड़ा : फतेहपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में 14वें वित्त आयोग की राशि लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में पड़ी हुई है. इस कारण पंचायत का विकास कार्य प्रभावित हो गया है. राशि खर्च नहीं करने के मामले में बिंदापाथर के मुखिया पहले स्थान पर है. उनके पास 16.40 लाख रुपये पड़ा हुआ है. इसके बाद चापुड़िया मुखिया के पास 16.16 लाख, अासनबेड़िया मुखिया के पास 15.28 लाख, जामजोरी मुखिया के पास 14.65 लाख व बानरनाचा मुखिया के पास 14.12 लाख रुपये पड़े हैं.
गौरतलब है कि वर्ष 2015-16 व 2016-17 में प्रखंड को लगभग चार करोड़ 14 लाख 73 हजार 668 रुपये प्राप्त हुआ था. इसमें दो करोड़ 72 लाख 47 हजार नौ रुपये खर्च किया गया. दो करोड़ 81 लाख 82 हजार 571 रुपये पड़ा हुआ है. ये राशि विभिन्न पंचायतों को विभिन्न मद में प्राप्त हुई थी. समय पर योजनाएं भी पूरी नहीं की गयी और न ही राशि को खर्च की गयी. मजदूर काम के अभाव में पलायन कर रहे हैं. राशि की खर्च नहीं हो पा रही है. वर्ष 2015-16 व 2016-17 में फतेहपुर के पंचायतों को राशि मिली थी.
पंचायत प्राप्त राशि शेष राशि
पालोजोरी : 33,62,192 09,68,293
चापुड़िया :37,06,535 16,16,310
धंसनिया : 39,30,141 11, 22,217
बिंदापाथर : 33,63,221 16, 40,217
अगैया सुरमुंडी : 32,49,195 07, 81,141
फतेहपुर : 32,20,092 07, 26,144
बानरनाचा: 36,61,802 14, 12,734
जामजोरी : 35,20,337 14, 65234
बावनडीहा: 32,70, 246 11,18,667
आसनबेड़िया :38,81,071 15, 28, 476
सिमलाडंगाल :32,44,257 11, 35,058
बनुडीह : 30,64,577 07, 64,996
क्या कहते हैं बीडीअो
14 वीं वित्त आयोग की वर्ष 2015-16 व 2016-17 की राशि मिली थी. इसमें वर्ष 2015-16 की राशि खर्च हो चुकी है. 2016-17 की राशि धीरे-धीरे खर्च की जा रही है. सभी मुखिया को राशि खर्च करने का निर्देश दिया गया है.
पंकज कुमार रवि, बीडीओ, फतेहपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




