वज्रपात से 30 पशुअों की मौत

Updated at : 30 Aug 2017 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
वज्रपात से 30 पशुअों की मौत

नारायणपुर : नारायणपुर थाना क्षेत्र के पबिया स्थित सिगदाडीह डंगाल गांव में वज्रपात से 30 पशुओं की मौत हो गयी है. घटना मंगलवार सुबह 10 बजे की है. घटना के वक्त ग्रामीण सिगदाडीह डंगाल के बहियार में पशुओं को चराने गये थे. इसी दौरान तेज बारिश हुई और वज्रपात हो में सभी मवेशी की मौत […]

विज्ञापन

नारायणपुर : नारायणपुर थाना क्षेत्र के पबिया स्थित सिगदाडीह डंगाल गांव में वज्रपात से 30 पशुओं की मौत हो गयी है. घटना मंगलवार सुबह 10 बजे की है. घटना के वक्त ग्रामीण सिगदाडीह डंगाल के बहियार में पशुओं को चराने गये थे. इसी दौरान तेज बारिश हुई और वज्रपात हो में सभी मवेशी की मौत मौके पर ही हो गयी. इस हादसे में कुछ पशुपालक भी मूर्छित होकर गिर गये. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गये. वज्रपात ने 16 पशुपालकों की रोजी छीन ली है.

घटना की तुरंत जानकारी मिलते ही नपं अध्यक्ष बिरेंद्र मंडल मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली. इस दौरान नपं अध्यक्ष ने उपायुक्त, बीडीओ एवं अन्य पदाधिकारी को भी हादसे की सूचना दी. मौके पर डीसी रमेश कुमार दूबे, एसी विधान चंद्र चौधरी, जिप अध्यक्ष दीपिका बेसरा, बीडीओ जहीर आलम, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ बालेश्वर चौधरी व थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी पहुंचे. इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि यह एक प्राकृतिक आपदा है.
इस दु:खद घटना के बाद सरकारी प्रकिया पूर्ण होने पर पशुपालकों को उनके 30-30 हजार रुपये का मुआवजा दिया जायेगा. इस दौरान नपं अध्यक्ष बिरेंद्र मंडल ने कहा कि पशुपालक को हरसंभव सहयोग किया जायेगा. जिप अध्यक्ष दीपिका बेसरा ने कहा कि इस तरह की का हादसा पहली बार देखने को मिला है. इस दु:खद घटना में जो नुकसान हुआ है. उसको लेकर मैं सरकार से मांग कर लोगों को जल्द मुआवजा दिलाने का प्रयास करुंगी.
क्या कहते हैं ग्रामीण
सिगदाडीह गांव के ग्रामीणों ने कहा कि घटना में मारे गये मवेशी को एक जगह दफना कर उनके समाधि स्थल पर गौ माता की भव्य मंदिर बना कर पूजा की जायेगा.
घटना में किनके-कितने जानवर मरे
वज्रपात में नारायणपुर थाना क्षेत्र के सिगदाडीह गांव निवासी लोलीन रजक का दो बैल, एक गाय, धर्मेंद्र रजक का एक गाय एवं एक बछड़ा, परेश मंडल का एक गाय, सुरेश मंडल का एक गाय, एक बाछी एवं एक भेड़, सुमंत रजक का एक बाछी, बैकूंठ रजक का एक बाछी, प्रदीप रजक का एक गाय एवं एक बैल, बाबूलाल रजक का एक गाय, हेमंत रजक का एक गाय व एक बाछी व एक बैल, काली रजक का एक बाछड़ा, रामप्रसाद मंडल का एक बछड़ा, रावण महतो का एक भेड़, निमाई महतो का दो भेड़, भगलू राय का एक बाछी, ठाकुर लाल राय का एक गाय एवं एक बेल, फुलेश्वर मंडल का एक बाछी, मानिक राय का एक गाय, एक बेल एवं एक बाछी, जयदेव रजक का एक गाय की मौत हो गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola