जमीन विवाद में मारपीट दोनों पक्ष के चार घायल

Updated at : 29 Aug 2017 2:10 AM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में मारपीट दोनों पक्ष के चार घायल

बिंदापाथर : बिंदापाथर थाना क्षेत्र के खैरा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई. इस घटना में दोनों पक्ष के चार लोग घायल हो गये. घायलों में एक पक्ष के अजीत यादव, भागीरथ यादव व बिष्णु यादव. वहीं दूसरे पक्ष का जन्मंजय महतो भी घायल हुआ है. घायलों को […]

विज्ञापन

बिंदापाथर : बिंदापाथर थाना क्षेत्र के खैरा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई. इस घटना में दोनों पक्ष के चार लोग घायल हो गये. घायलों में एक पक्ष के अजीत यादव, भागीरथ यादव व बिष्णु यादव. वहीं दूसरे पक्ष का जन्मंजय महतो भी घायल हुआ है. घायलों को नाला सीएचसी में भरती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद विष्णु यादव व भागीरथ यादव को जामताड़ा रेफर कर दिया गया. इस संबंध में एक पक्ष के भागीरथ यादव ने थाना में आवेदन दिया है.

उसने कहा कि वह अपनी बंदोबस्ती जमीन पर हल जोत रहा था. इसी दौरान दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडे के साथ हमला बोल दिया. जिससे वे तीनों घायल हो गये. उन्होंने खैरा गांव के शीलाजीत यादव, धीरेन यादव, सुकुमार यादव, गोपाल यादव, मनोज यादव, सिंटू यादव सहित नौ लोगों को आरोपित बनाया है. वहीं दूसरे पक्ष के शीलाजीत यादव ने थाना पर दिये आवेदन में कहा कि पतित जमीन पर वे हल जोत रहे थे. मना किया, तो मारपीट कर घायल कर दिया. उन्होंने अजीत यादव, विष्णु यादव, भागीरथ यादव सहित पांच लोगों को आरोपित बनाया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola