चिरेका कर्मियों ने ली स्वच्छ भारत निर्माण की शपथ

Updated at : 29 Aug 2017 2:08 AM (IST)
विज्ञापन
चिरेका कर्मियों ने ली स्वच्छ भारत निर्माण की शपथ

मिहिजाम : भारत की आजादी के लिए शुरू किये गए भारत छोड़ो आंदोलन के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर संकल्प से सिद्धि विषय पर चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना में सोमवार को शपथ समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान चिरेका के प्रशासनिक भवन के प्रांगण में अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रिंसिपल मुख्य सामग्री प्रबंधक […]

विज्ञापन

मिहिजाम : भारत की आजादी के लिए शुरू किये गए भारत छोड़ो आंदोलन के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर संकल्प से सिद्धि विषय पर चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना में सोमवार को शपथ समारोह का आयोजन किया गया.

इस दौरान चिरेका के प्रशासनिक भवन के प्रांगण में अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रिंसिपल मुख्य सामग्री प्रबंधक श्रीकांत राय ने संकल्प से सिद्धि शपथ दिलायी, जिसका अनुशरण सभी ने किया. नये भारत के निर्माण के लिए यह एक संकल्प है, जिसमें हम सब मिल कर संकल्प लेते हैं कि सन 2022 तक एक नये भारत का निर्माण करेंगे, जो की स्वच्छ, भ्रष्टाचार मुक्त, आतंकवाद मुक्त एवं जातिवाद मुक्त भारत होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola