नाबालिग के अपहरण की कोशिश, बची

Updated at : 28 Aug 2017 1:11 PM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग के अपहरण की कोशिश, बची

मिहिजाम : थाना क्षेत्र के रेलपार हाइस्कूल मोड़ पर शनिवार देर रात एक बाइक सवार नाबालिग लड़की को लेकर भाग रहा था. लड़की शोर मचा रही थी और बाइक को रोकने को कह रही थी. बाइक सवार नहीं रुका, तो लड़की बाइक से ही कूद गयी. इससे वह घायल हो गयी. साथ ही लड़की की […]

विज्ञापन
मिहिजाम : थाना क्षेत्र के रेलपार हाइस्कूल मोड़ पर शनिवार देर रात एक बाइक सवार नाबालिग लड़की को लेकर भाग रहा था. लड़की शोर मचा रही थी और बाइक को रोकने को कह रही थी. बाइक सवार नहीं रुका, तो लड़की बाइक से ही कूद गयी.
इससे वह घायल हो गयी. साथ ही लड़की की शोर सुन कर स्थानीय लोग भी जाम हो गये. लोगों को देखते ही बाइक सवार युवक भाग गया. लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. सूचना पर एएसआइ गणेश यादव दल बल के साथ पहुंचे. लड़की ने बताया कि वह मेन रोड रेलवे फाटक के निकट मामा के घर गणेशोत्सव देखने आया है. वह बंगाल के जेमारी की रहने वाली है. हिलरोड मोड़ में मेला घूम रही थी. इसी बीच बाइक सवार ने बैठा लिया और घर छोड़ देने की बात कही. सुनसान जगह देख कर शोर मचाया, तो वह भाग गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola