घटना शर्मनाक, दोषियों पर हो कार्रवाई

Updated at : 26 Aug 2017 4:17 AM (IST)
विज्ञापन
घटना शर्मनाक, दोषियों पर हो कार्रवाई

जायजा. विधायक पर जानलेवा हमले की जांच करने पहुंची कांग्रेस की टीम, कहा मिहिजाम : जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी पर जानलेवा हमला मामले की जांच करने कांग्रेस प्रदेश द्वारा गठित टीम शुक्रवार को मिहिजाम पहुंची. टीम में धनबाद के पूर्व सांसद ददई दूबे, पूर्व विधायक नियल तिर्की, कांग्रेस के धनबाद जिलाध्यक्ष व्रजेंद्र सिंह, ट्रेड […]

विज्ञापन

जायजा. विधायक पर जानलेवा हमले की जांच करने पहुंची कांग्रेस की टीम, कहा

मिहिजाम : जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी पर जानलेवा हमला मामले की जांच करने कांग्रेस प्रदेश द्वारा गठित टीम शुक्रवार को मिहिजाम पहुंची. टीम में धनबाद के पूर्व सांसद ददई दूबे, पूर्व विधायक नियल तिर्की, कांग्रेस के धनबाद जिलाध्यक्ष व्रजेंद्र सिंह, ट्रेड यूनियन नेता सुधांशु शेखर झा, जमेशदपुर महिला कांग्रेस की मंजीत अंजुम कौर, मनोज यादव थे. पूर्व सांसद ने विधायक व तथा कार्यकर्ताओं से साथ हुई घटना की जानकारी ली. पूर्व सांसद ने घटना शर्मनाक बताया और कहा कि सरकार को दूध का दूध और पानी का पानी करना होगा. यह घटना विधायक के साथ नहीं, पूरे कांग्रेस के साथ हुई है. विधायक के साथ कांग्रेस पार्टी खड़ी है.
सरकार को घटना पर अपना जवाब देना पड़ेगा. दोषी पर कार्रवाई करनी पड़ेगी. अन्यथा मिहिजाम में देश भर के कांग्रेस कार्यकर्ता जमा होंगे और घटना का विरोध करेंगे. बाद में सांसद ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. यहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इस मौके पर श्यामलाल हेंब्रम, अरुण दास, कामेश्वर तिवारी, दनिश रहमान, पिंटू तिवारी, यासर नवाज सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola