पुलिस ने की छापेमारी, चार गिरफ्तार
Updated at : 26 Jul 2017 5:42 AM (IST)
विज्ञापन

कार्रवाई. होटल में भोजन व्यवसाय की आड़ में शराब परोसने का मामला मिहिजाम : स्टेशन रोड पर चिरेका के एक नंबर गेट के निकट मिहिजाम पुलिस ने फुटपाथ पर बने एक होटल में बीती रात छापेमारी कर अवैध रूप से शराब के भंडारण तथा बिक्री के मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है. […]
विज्ञापन
कार्रवाई. होटल में भोजन व्यवसाय की आड़ में शराब परोसने का मामला
मिहिजाम : स्टेशन रोड पर चिरेका के एक नंबर गेट के निकट मिहिजाम पुलिस ने फुटपाथ पर बने एक होटल में बीती रात छापेमारी कर अवैध रूप से शराब के भंडारण तथा बिक्री के मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है. पकड़े गये सभी आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है. पकड़े गये लोगों के नाम राजू जायसवाल, कृष्णा श्रीवास्तव, नारायण दास, दीपक कुमार झा बताया गया है.
इसमें राजू जायसवाल होटल का संचालक बताया जा रहा है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल में भोजन के व्यवसाय की आड़ में शराब परोसी जाती है. सूचना पर कार्रवाई करते हुए मौके से पुलिस ने वहां छिपा कर रखे गये आठ बीयर की बोतलें ग्यारह ब्रांडेड अग्रेंजी शराब की बोतलें तथा 54 देशी शराब के पाउच बरामद किये. थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि होटलों में अवैध रूप से शराब बिक्री करने की सचूना मिली थी. जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी.
अवैध शराब कारोबारी को पुलिस ने भेजा जेल : मिहिजाम. बेवा में देशी शराब के अवैध संचालन में लिप्त आरोपित कृष्णा मंडल को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है. बीती रात बेवा स्थित उसके आवास से उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया. कुछ समय पर उत्पाद विभाग तथा मिहिजाम पुलिस ने संयुक्त रूप से उसके देशी कच्ची शराब बनाने के अड्डे पर छापेमारी कर उसके अड्डे को नष्ट किया था, लेकिन कृष्णा मंडल मौके से फरार होने में सफल हो गया था. पुलिस उसे हिरासत में लेने के लिए उसके पीछे पड़ी थी. रविवार की रात्रि वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया. थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने कृष्णा मंडल के हिरासत में लेकर उसे जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




