जमीन विवाद में अधेड़ की हत्या महिला गायब

जामा : थाना क्षेत्र के टेंगधोवा पंचायत अंतर्गत दलदली गांव में जमीन विवाद को लेकर 50 वर्षीय भागू सोरेन की हत्या कर दी गयी. घटना शुक्रवार रात की है. मामले को लेकर मृतक का भतीजा बाबूजी सोरेन ने देवीधन सोरेन पर हत्या की आशंका जतायी है. बाबूजी सोरेन ने थाने को सूचित किया है कि […]
जामा : थाना क्षेत्र के टेंगधोवा पंचायत अंतर्गत दलदली गांव में जमीन विवाद को लेकर 50 वर्षीय भागू सोरेन की हत्या कर दी गयी. घटना शुक्रवार रात की है. मामले को लेकर मृतक का भतीजा बाबूजी सोरेन ने देवीधन सोरेन पर हत्या की आशंका जतायी है. बाबूजी सोरेन ने थाने को सूचित किया है कि उनके चाचा भागु अपनी विधवा भाभी के साथ रहता था.
विगत कुछ दिनों से भागू का गोतिया देवीधन सोरेन के साथ जमीन काे लेकर विवाद चल रहा था. दरअसल भागू की जमीन पर देवीधन सोरेन ने घर बना रखा था. जिस पर कुछ दिन पूर्व ही भागू ने पुन: कब्जा जमाया था. इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद गहराया हुआ था. जिसके बाद शनिवार को अचानक घर से भागू की लाश बरामद हुई मगर उसकी भाभी गायब मिली. मामले में थाना प्रभारी फागुनी पासवान ने बताया कि पड़ताल की जारी है. जल्द ही मामले का उदभेदन कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




