पीडीएस दुकान को बनाया जायेगा हाइटेक

Updated at : 23 Jun 2017 4:53 AM (IST)
विज्ञापन
पीडीएस दुकान को बनाया जायेगा हाइटेक

जविप्र दुकानदारों को दिया गया प्रशिक्षण ग्राम स्तर पर कैशलेस व्यवस्था को लागू करने का उद्देश्य अब पीडीएस दुकान में नगद लेन-देन पर लगेगा विराम विद्यासागर : प्रखंड सभागार भवन में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में करमाटांड़ जन वितरण प्रणाली के दुकानों को हाइटेक बनाने के उद्देश्य कार्यशाला का आयोजन किया गया. […]

विज्ञापन

जविप्र दुकानदारों को दिया गया प्रशिक्षण

ग्राम स्तर पर कैशलेस व्यवस्था को लागू करने का उद्देश्य
अब पीडीएस दुकान में नगद लेन-देन पर लगेगा विराम
विद्यासागर : प्रखंड सभागार भवन में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में करमाटांड़ जन वितरण प्रणाली के दुकानों को हाइटेक बनाने के उद्देश्य कार्यशाला का आयोजन किया गया. सीएससीसी मैनेजर सुनील कुमार ने कहा कि सरकार जनवितरण दुकान को बहुउद्देशीय दुकान बनाने जा रही है. बहुत जल्द दुकानदारों को सीएस सीसी एवं बीसी मिलेगा. कैशलेस व्यवस्था ग्राम स्तर पर लागू होगा. गांव में निवास करने वाले लोग भी कम-से-कम नगद का प्रयोग करें.
उन्होंने कहा कि यह तभी संभव होगा जब सभी सरकारी योजना एवं केंद्र में व्यवस्था लागू होगी. अब पीडीएस दुकान में नगद लेन-देन की व्यवस्था पर विराम लगाना है. आने वाले दिन में सिर्फ मशीन या आधार लिंक अकाउंट के माध्यम से भुगतान लेना है. बताया देश में डिजिटल बनाने की दिशा में है. इसलिए हर व्यक्ति को जागरूक होना होगा. जन वितरण दुकानदार यदि सीएस सीसी एनबीसी लेकर कार्य करेंगे तो निश्चित रूप से उन्हें एक दूसरा रोजगार का अवसर मिलेगा. सीसीसी लेने के इच्छुक पीडीएस संचालक पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, फोटो, दुकानदार का कंप्यूटर सहित फोटो, बोर्ड का फोटो, जिला कार्यालय में एक सप्ताह के अंदर जमा करें. मौके पर ज़िला नेटवर्क अभिषेक पुष्कर, ब्लॉक मैनेजर तापस कुमार मंडल, मुबारक अंसारी, संतोष कुमार दास, युसुफ अंसारी, कमल किशोर जायसवाल, राजेंद्र भगत सहित दर्जनों पीडीएस दुकानदार कार्यशाला में शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola