इलाज के दौरान धनबाद में मौत
Updated at : 22 Jun 2017 3:44 AM (IST)
विज्ञापन

आखिरकार जिंदगी से हार गयी लीलामुनी नारायणपुर : नारायणपुर थाना क्षेत्र के तेतुलियाटांड़ में जनलेवा हमले में घायल लीलमुनी टुडू का इलाज के दौरान धनबाद में बुधवार को मौत हो गयी. गंभीर रूप से घायल होने के बाद वह एक सप्ताह तक जिंदगी व मौत से लड़ती रही. लीलमुनी के पति देवचंद किस्कू ने बताया […]
विज्ञापन
आखिरकार जिंदगी से हार गयी लीलामुनी
नारायणपुर : नारायणपुर थाना क्षेत्र के तेतुलियाटांड़ में जनलेवा हमले में घायल लीलमुनी टुडू का इलाज के दौरान धनबाद में बुधवार को मौत हो गयी. गंभीर रूप से घायल होने के बाद वह एक सप्ताह तक जिंदगी व मौत से लड़ती रही. लीलमुनी के पति देवचंद किस्कू ने बताया कि 15 जून को लोंदा किस्कू ने आपसी विवाद में उसकी को कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया था. इस दौरान व तालाब से स्नान कर रही थी. हो हल्ला सुनकर ग्रामीण एकजुट हुए और ग्रामीणों ने मिलकर उसे पकड़ा. उसे बांध कर सूचना नारायणपुर थाना को दी गयी. सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे गिरफ्तार किया.
लीलमुनी का पहले नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार किया गया. इसके धनबाद रेफर कर दिया गया था. एक सप्ताह तक वह जिंदगी और मौत से जंग लड़ती रही. अंत में बुधवार को उसने दम तोड़ दिया. बुधवार को उसका शव गांव पहुंचा तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी.
15 जून को गांव के ही लोंदा किस्कू ने कुल्हाड़ी से वार कर किया था घायल
धनबाद में एक सप्ताह तक चला इलाज
आरोपित को पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




