कल्याण मंत्री लोइस मरांडी पर दोहरा लाभ लेने का आरोप
Updated at : 22 Jun 2017 3:43 AM (IST)
विज्ञापन

जामताड़ा की पूर्व जिप अध्यक्ष पुष्पा सोरेन ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी मंत्री के नाम हरिपुर में मेरी फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप जामताड़ा : जामताड़ा के पूर्व जिप अध्यक्ष पुष्पा सोरेन ने बुधवार को स्थानीय गांधी मैदान में प्रेसवार्ता आयोजित कर सूबे के समाज कल्याण मंत्री लोइस मरांडी पर दोहरा लाभ लेने का आरोप लगाया […]
विज्ञापन
जामताड़ा की पूर्व जिप अध्यक्ष पुष्पा सोरेन ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी
मंत्री के नाम हरिपुर में मेरी फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप
जामताड़ा : जामताड़ा के पूर्व जिप अध्यक्ष पुष्पा सोरेन ने बुधवार को स्थानीय गांधी मैदान में प्रेसवार्ता आयोजित कर सूबे के समाज कल्याण मंत्री लोइस मरांडी पर दोहरा लाभ लेने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि मंत्री के नाम दुमका जिले के हरिपुर में मेरी फिलिंग स्टेशन है. वर्ष 2005 में वह पेट्रोल पंप का डीलर बनी है. यह खुलासा हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉपोरेशन से मांगी गयी आरटीआइ से हुआ है. जिसमें कहा गया है कि डीलर को किसी भी लाभ के पद पर नहीं होना चाहिए.
यह जानकारी सूचना अधिकार के तहत जामताड़ा के शहरडाल गांव के रवि हेंब्रम ने मांगी थी. पूर्व जिप अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा एक तरफ कहती है वह साफ-सुथरा सरकार चल रही है. लेकिन दूसरी ओर भाजपा के मंत्री नी ही दोहरा लाभ उठाने का आरोप लगाया. इस मौके पर पद्मावती हेंब्रम, प्रमिला सोरेन, पार्वती देवी, तारा देवी, सुषमा कुमारी, सुषमा देवी, मंजु कर्मकार, मंगोली सोरेन, महामति मुर्मू, बबीता हांसदा, प्रियंका हांसदा, संतोरी मुर्मू आदि थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




