मुख्यमंत्री के पीए नरेंद्र जायसवाल के घर चोरी

मिहिजाम : अज्ञात चोरों ने मुख्यमंत्री रघुवर दास के निजी सहायक नरेंद्र जायसवाल के घर को निशाना बनाते लाखों रुपये की चोरी कर ली है. जेवरात तथा नकदी पर अपना हाथ साफ कर दिया है. घटना किस रात की है इसका स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. नरेंद्र जायसवाल का मकान नगर के पीबी रोड […]
मिहिजाम : अज्ञात चोरों ने मुख्यमंत्री रघुवर दास के निजी सहायक नरेंद्र जायसवाल के घर को निशाना बनाते लाखों रुपये की चोरी कर ली है. जेवरात तथा नकदी पर अपना हाथ साफ कर दिया है. घटना किस रात की है इसका स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. नरेंद्र जायसवाल का मकान नगर के पीबी रोड पर स्थित है. चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया है. घटना के समय मकान में कोई नहीं था. चोरों ने मकान के पिछले हिस्से में स्थित एक खिड़की में लगे लोहे के ग्रिल को काट कर मकान के भीतर प्रवेश किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




