जेल अदालत से एक बंदी रिहा कैदियों को दी कानून की जानकरी

Updated at : 19 Jun 2017 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
जेल अदालत से एक बंदी रिहा कैदियों को दी कानून की जानकरी

अच्छा इंसान बनने की दी गयी सलाह जामताड़ा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन रविवार को मंडलकारा में किया गया. अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी मनोरंजन कुमार ने कैदियों को कानून की जानकारी दी. साथ ही कैदियों की समस्याओं को सुनी तथा सुलझाने का रास्ता बताया. मिहिजाम […]

विज्ञापन

अच्छा इंसान बनने की दी गयी सलाह

जामताड़ा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन रविवार को मंडलकारा में किया गया. अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी मनोरंजन कुमार ने कैदियों को कानून की जानकारी दी. साथ ही कैदियों की समस्याओं को सुनी तथा सुलझाने का रास्ता बताया. मिहिजाम थाना कांड संख्या 123/16 में चोरी के आरोपित जामताड़ा क्षेत्र के उदलबनी निवासी को रिहा किया गया. श्री कुमार ने कैदियों से अच्छे आचरण करने की सलाह दी.
कहा कि अच्छे नागरिक बनें और दोबारा कोर्ट-कचहरी के चक्कर में नहीं पड़े. उन्होंने कहा कि लोगों को शिक्षित होना एवं कानूनी जानकारी प्राप्त करना अभी के समय में बहुल आवश्यकता है. मौके पर अधिवक्ता सुफियान अंसारी, मुकेश कुमार सिंह, विनोद कुमार मंडल एवं न्याय कर्मी गिरधारी महतो, नरेंद्र नारायण, गोपाल ठाकुर, तसमुद्दीन अंसारी, योगेंद्र कुमार एवं जेलर अभिषेक कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola