ग्रामीण बस सेवा की होगी शुरुआत
Updated at : 11 Jun 2017 4:24 AM (IST)
विज्ञापन

कुंडहित. सबका साथ-सबका विकास कार्यक्रम में बोले मंत्री सीपी सिंह जामताड़ा : झारखंड के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा है कि ग्रामीणों को शहर आने में परेशानी नहीं हो इसके लिए सरकार जल्द ही ग्रामीण बस सेवा शुरू करने वाली है. उन्होंने सरकार की इस योजना का लाभ लेने की अपील दलित, आदिवासी […]
विज्ञापन
कुंडहित. सबका साथ-सबका विकास कार्यक्रम में बोले मंत्री सीपी सिंह
जामताड़ा : झारखंड के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा है कि ग्रामीणों को शहर आने में परेशानी नहीं हो इसके लिए सरकार जल्द ही ग्रामीण बस सेवा शुरू करने वाली है. उन्होंने सरकार की इस योजना का लाभ लेने की अपील दलित, आदिवासी व पहाड़िया समाज के युवाओं से की. मंत्री ने कहा : ग्रामीण बस सेवा के लिए सरकार अनुदानित दर पर ऋण मुहैया करायेगा. बस की परमिट भी देगी और टैक्स भी माफ करेगी. मंत्री श्री सिंह शनिवार को कुंडहित में सबका साथ-सबका विकास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने तीन साल में एक लाख 20 हजार किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया.
प्रतिदिन बन रहीं 23 किलाेमीटर सड़कें : प्रतिदिन हाइवे की 23 किमी सड़कें बन रही है. पहले की सरकार के समय में प्रतिदिन दो किमी सड़कें बनती थी.
श्री सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने तीन वर्ष के शासन काल में कई कल्याणकारी योजनाएं चलायी हैं, जो गिनाये नहीं गिनायी जा सकती. जनधन योजना के तहत तीन वर्ष में 29 करोड़ बैंक खाते खुलवाये गये. गरीबों के स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी कई कार्य किये गये हैं. हर्ट की बीमारी में जो स्टेंट की कीमत लाखों रुपये थी, उसे भाजपा की सरकार ने तीस हजार रुपये कर दिया है.
ग्रामीण बस सेवा की होगी…
विकास देख विपक्ष घबराया : मंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार ने बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना सहित अनेकों गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है. कहा : भाजपा के तीन वर्ष के शासन में हुए विकास कार्य को देखकर विपक्ष घबरा गया है. विपक्ष मानने भी लगे हैं कि अब लोकसभा चुनाव की तैयारी 2019 के बजाय 2024 की करनी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




