दफादार चौकीदार 21 को निकालेंगे न्याय मार्च

Updated at : 08 Jun 2017 6:17 AM (IST)
विज्ञापन
दफादार चौकीदार 21 को निकालेंगे न्याय मार्च

जामताड़ा : झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत शाखा जिला जामताड़ा कमेटी की बैठक बुधवार को दुमका रोड स्थित शिवमंदिर परिसर में आयोजित की गयी. बैठक में मुख्य रूप से संघ के राज्य संयोजक कृष्ण दयाल सिंह उपस्थित थे. कहा : महासंघ कई वर्षों से दस सूत्री मांग को लेकर आंदोलन कर रही है. कहा : […]

विज्ञापन

जामताड़ा : झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत शाखा जिला जामताड़ा कमेटी की बैठक बुधवार को दुमका रोड स्थित शिवमंदिर परिसर में आयोजित की गयी. बैठक में मुख्य रूप से संघ के राज्य संयोजक कृष्ण दयाल सिंह उपस्थित थे. कहा : महासंघ कई वर्षों से दस सूत्री मांग को लेकर आंदोलन कर रही है.

कहा : चौकीदारों को सेवा से विमुक्त करने का आदेश वापस लेते हुए सेवा में पुन: योगदान कराया जाय. प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में चौकीदार को वेतन भुगतान हो. साथ ही बैंक ड्यूटी, रोड गश्ती, कैदी स्कॉट, डाक ड्यूटी कराने पर रोक व प्रति वर्ष पांच हजार रुपया वरदी भत्ता चौकीदार को दिया जाय. बैठक में कहा कि इस सभी मांग को लेकर 21 जून को रांची में न्याय मार्च निकाला जायेगा. मौके पर विजन कुमार गुप्ता, मनिक राय, राजीव रंजन राउत, भागीरथ महतो, तापस यादव, प्रहल्लाद कुमार सिंह, तपन कु मार यादव, सीताराम बाउरी, छोटो मुर्मू, मनिक मिर्धा, पंचानंद पंडित सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola