राज्य के हर जिलेों में 100-100 गरीब राशन कार्ड से जोड़े जायेंगे : मंत्री

जामताड़ा. राज्य सरकार ने एक बार फिर गरीब और बीमार जनता के प्रति अपनी संवेदनशीलता दिखाई है और ऐतिहासिक निर्णय लिया है.
संवाददाता, जामताड़ा. राज्य सरकार ने एक बार फिर गरीब और बीमार जनता के प्रति अपनी संवेदनशीलता दिखाई है और ऐतिहासिक निर्णय लिया है. खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने घोषणा की है कि झारखंड के प्रत्येक जिलों में 100-100 गरीब एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों का नाम राशन कार्ड में जोड़े जाएंगे, ताकि वे आयुष्मान भारत योजना और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकें. मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की उदासीनता से अब तक कई गरीबों की जान इलाज के अभाव में चली गयी. यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. मैंने ठान लिया है कि मेरे रहते किसी गरीब की जान इलाज के अभाव में नहीं जाएगी. जनता है तभी हम हैं. कहा, विभाग में कई दौर के विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है. मंत्री ने बताया कि वर्तमान गाइडलाइन के अनुसार केंद्र सरकार की नीति में नाम काटे बिना नया नाम नहीं जोड़ा जा सकता है. ऐसे में बड़ी संख्या में गरीब लोग सरकारी योजनाओं से वंचित थे. राज्य सरकार ने मानवीय दृष्टिकोण से विशेष परिस्थिति में यह छूट देने का फैसला किया है. मंत्री ने राज्य के सभी विधायकों और सांसदों से आग्रह किया कि यदि उनके क्षेत्र में कोई गरीब मरीज ऐसा है, जिसका नाम राशन कार्ड में शामिल नहीं है और वह आर्थिक तंगी के कारण इलाज नहीं करवा पा रहे हैं, तो वे तुरंत संबंधित उपायुक्त और जिला आपूर्ति पदाधिकारी से संपर्क कर उसका नाम सूची में जुड़वाएं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




