Jamshedpur News : जिप सदस्य ने उपायुक्त से की मुलाकात, बागबेड़ा की समस्याओं से कराया अवगत
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :25 Apr 2026 1:40 AM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : बागबेड़ा-कीताडीह क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य डॉ. कविता परमार ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन से मुलाकात की.
विज्ञापन
डीसी ने डीडीसी को दिये आवश्यक कार्रवाई के निर्देश
Jamshedpur News :
बागबेड़ा-कीताडीह क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य डॉ. कविता परमार ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन से मुलाकात की. जिप सदस्य ने क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा की. इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन सौंपकर बागबेड़ा कॉलोनी की तर्ज पर उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम बागबेड़ा सहित उत्तरी कीताडीह की अन्य पंचायतों में भी कचरा उठाव गाड़ी की सुविधा तत्काल शुरू करने की मांग की. उन्होंने बागबेड़ा वृहद जलापूर्ति योजना की धीमी प्रगति पर चिंता जताते हुए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और बड़ौदा घाट साइट की वर्तमान स्थिति से उपायुक्त को अवगत कराया और सभी फ्रंट पर काम में तेजी लाने का आग्रह किया. इसके अलावा डीबी रोड मजार के पास सब्जी बाजार में गंदगी के अंबार और स्लुइस गेट की जर्जर स्थिति का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया. उन्होंने बताया कि बाजार समिति द्वारा वसूली के बावजूद सफाई व्यवस्था नगण्य है. उपायुक्त ने समस्याओं की गंभीरता को देखते हुए मौके पर ही उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




