ePaper

झारखंड यूथ बास्केटबॉल टीम बना पुल टॉपर

Updated at : 01 Dec 2024 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड यूथ बास्केटबॉल टीम बना पुल टॉपर

jamshedpur sports news. कोलाकाता में चल रही 39वीं, यूथ नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में झारखंड बालक टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है.

विज्ञापन

जमशेदपुर. कोलाकाता में चल रही 39वीं, यूथ नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में झारखंड बालक टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है. रविवार को खेले गये पुल-एफ के अंतिम मैच में झारखंड की टीम ने अरुणाचल प्रदेश को 68-37 से मात देकर पुल टॉपर बनी. झारखंड की टीम पहली बार पुल में टॉप रही है. इस मैच में अभिषेक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 16 प्वाइंट अर्जित किये और बेस्ट प्लेयर रहे. इससे पहले झारखंड बालक टीम ने आंध्रा प्रदेश को 48-08 से और जम्मू-कश्मीर 51-25 से को मात देने में कामयाब रही थी. अब झारखंड बालक टीम अपर पुल में खेलेगी. वहीं, बालिका वर्ग में झारखंड टीम को जम्मू-कश्मीर के हाथों हार का सामना करना पड़ा. झारखंड बालक टीम के कोच निजाम अली और बालिका टीम के कोच वीरु है. वहीं टीम मैनेजर की भूमिका अजहर खान और शांता मिश्रा निभा ही है. झारखंड बालक टीम के बेहतर प्रदर्शन पर जेबीए के सचिव जेपी सिंह ने पूरी टीम को बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola