Jamshedpur News : विजया ग्रीन अर्थ के निवासियों के नाम पर जारी हो रहे गलत पानी बिल

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : मानगो नगर निगम की ओर से डिमना रोड स्थित विजया ग्रीन अर्थ कॉलोनी के निवासियों के नाम पर गलत तरीके से पानी के बिल जारी किये जाने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

कॉलोनीवासियों ने नगर निगम से गलत बिलों को निरस्त करने की मांग की

Jamshedpur News :

मानगो नगर निगम की ओर से डिमना रोड स्थित विजया ग्रीन अर्थ कॉलोनी के निवासियों के नाम पर गलत तरीके से पानी के बिल जारी किये जाने का मामला सामने आया है. कॉलोनीवासियों का कहना है कि उन्हें व्यक्तिगत जल कनेक्शन नहीं दिया गया है, इसके बावजूद उनके नाम पर अलग-अलग बिल भेजे जा रहे हैं.

जानकारी के अनुसार कॉलोनी में पानी के कुल दो कनेक्शन हैं, जिनसे फ्लैट और डुप्लेक्स में पानी की आपूर्ति की जाती है. इसके अलावा तीसरा कनेक्शन उन प्लॉट मालिकों के लिए है, जिन्होंने अपना मकान बनवाया है. वर्ष 2016 में नगर निगम ने पानी कनेक्शन के लिए आवेदन मांगे थे, जिसमें करीब 158 निवासियों ने आवेदन कर शुल्क भी जमा किया था. बाद में निगम ने फ्लैटों में व्यक्तिगत कनेक्शन देने से इनकार कर सामूहिक जलापूर्ति के लिए संप (संप टैंक) बनाकर पानी देने को कहा.

वर्तमान में इन्हीं दो कनेक्शनों से संप में पानी की आपूर्ति हो रही है और कॉलोनीवासी सामूहिक रूप से इसका भुगतान भी कर रहे हैं. इसके बावजूद वर्ष 2024 से उन्हीं 158 निवासियों के नाम पर अलग-अलग पानी के बिल जारी किये जा रहे हैं.

इस संबंध में विजया ग्रीन अर्थ फ्लैट ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने 2024 और 2025 में मानगो नगर निगम को आवेदन देकर गलत बिल हटाने की मांग की थी, लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है. कॉलोनीवासियों ने नगर निगम से जल्द से जल्द गलत बिलों को निरस्त करने की मांग की है.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola