Jamshedpur news. एमजीएम प्रशासनिक भवन में चल रहे ऑफिस को शिफ्ट करने का कार्य शुरू
Author Pradip chandra keshav
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
एमजीएम हादसे के बाद शिफ्टिंग का कार्य तेज
विज्ञापन
Jamshedpur news.
साकची स्थित एमजीएम अस्पताल के प्रशासनिक भवन में चल रहे सभी ऑफिस को डिमना रोड एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में बने नये अस्पताल में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इसे लेकर बुधवार को कई ऑफिस के कर्मचारियों ने अपना सामान भेजना शुरू कर दिया है. इस संबंध में एमजीएम अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ नकुल चौधरी ने बताया कि आज सभी ऑफिस के कर्मचारियों को बुलाकर अपने-अपने ऑफिस के सभी सामान को नये अस्पताल में लेकर जाने के लिए कहा, ताकि इस माह के अंत तक पूरे ऑफिस को शिफ्ट किया जा सके. ज्ञात हो कि मंगलवार को अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ नकुल चौधरी, डॉ जुझार मांझी सहित सभी कर्मचारी जगह का चयन किया. इसमें ऑफिस व दवा स्टोर के लिए जगह का चयन किया था. चयनित जगह में सभी ऑफिस को शिफ्ट किया जायेगा. वहीं अस्पताल प्रबंधन द्वारा सबसे पहले आइ, इएनटी व चर्म रोग विभाग के वार्ड को शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है. एमजीएम हादसे के बाद शिफ्टिंग का कार्य तेजी से चल रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










