Jamshedpur news. कांग्रेस का संगठन सृजन बैठक में नारी न्याय एवं नारी रक्त हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ

Published by : PRADIP CHANDRA KESHAV Updated At : 25 Jul 2025 8:55 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

न्याय यात्रा अब प्रखंड एवं मंडल स्तर पर आयोजित होंगे

विज्ञापन

Jamshedpur news.

संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक का आयोजन महिला कांग्रेस के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यालय बिष्टुपुर तिलक पुस्तकालय में महिला अध्यक्ष नलिनी सिन्हा की अध्यक्षता में किया गया. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे नें प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह का स्वागत अंगवस्त्र प्रदान कर किया. जिलाध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा कि अब समय आ गया है कि महिलाओं को घर के साथ-साथ राष्ट्र को नयी दिशा देने के लिए प्रखंड कमेटी, मंडल कमेटी को मजबूत करें. मुख्य अतिथि प्रदेश महिला अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि नारी न्याय अभियान एवं यात्रा कार्यक्रम आयोजित की जा रही है. जिला में नारी रक्त हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है. जिला महिला अध्यक्ष नलिनी सिन्हा ने कहा कि जमशेदपुर में नारी न्याय यात्रा बड़े रूप में आयोजित हुई, अब प्रखंड एवं मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे. सभी प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष को तैयार रहना है. इस अवसर पर ऊषा सिंह, नूरजहां वारसी, गायत्री दास, पुनीता चौधरी, जिला को-ऑडिनेटर सीताराम चौधरी, जिला महिला पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, मंडल शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADIP CHANDRA KESHAV

लेखक के बारे में

By PRADIP CHANDRA KESHAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola