जय हिंद लीग 2026: जय जवान क्लब सरबहाल ने 5-1 से MSYC बेहरापाट को हराया

Updated:
विज्ञापन
खिलाडिय़ों के साथ फोटो सेशन कराते अतिथिगण। | Prabhat Khabar Network

खिलाडिय़ों के साथ फोटो सेशन कराते अतिथिगण। | Prabhat Khabar Network

जय हिंद लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में जय जवान क्लब सरबहाल ने एमएसवायसी बेहरापाट को 5-1 से करारी शिकस्त दी. कार्तिक ने मैच में शानदार हैट्रिक गोल दागे.

विज्ञापन

झारसुगुड़ा : मनमोहन एमई स्कूल के मैदान में चल रही जय हिंद लीग कम नाक आउट फुटबाल प्रतियोगिता के पांचवें दिन जय जवान क्लब सरबहाल व एमएसवायसी बेहरापाट के बीच मैच खेला गया. एकतरफा मुकाबले में जय जवान क्लब सरबहाल ने 5-1 से एमएसवायसी बेहरापाट को हराया.

पहले हाफ में एक मात्र गोल सरबहाल की ओर से कार्तिक ने किया. वहीं दूसरे हाफ में सरबहाल की ओर से कार्तिक ने दूसरा व पांचवां,अभय ने तीसरा व आकाश ने चौथा गोल किया. मैच में कार्तिक ने तीन गोल किये. मैच का संचालन रैफरी अरुण मुंडा व लाइनमैन के रुप में मेघनाथ ओराम व अरुण मिर्धा ने किया.

वहीं चौथे रैफरी के रुप में संजय दास उपस्थित थे. मैच में मुख्य अतिथि के रुप में चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष हीरालाल लोकचंदानी व वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष बालगोबिद मिश्रा ने मैच के अंत में मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे कार्तिक को सम्मानित किया गया.


विज्ञापन
Aditya Tiwari

लेखक के बारे में

By Aditya Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola