Jamshedpur news. छोटागोविंदपुर वृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना के लाभुकों से हर महीने वसूला जायेगा जल शुल्क

Published by : PRADIP CHANDRA KESHAV Updated At : 09 May 2025 6:57 PM

विज्ञापन

मुखिया व जल सहिया को हर घर से 100 रुपये व हर फ्लैट से 250 रुपये वसूलने का दिया गया निर्देश

विज्ञापन

Jamshedpur news.

जिला मुख्यालय सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने छोटागोविंदपुर वृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना के अंतर्गत आने वाले सभी 21 पंचायतों के मुखिया एवं जल सहियाओं के साथ एक बैठक की. बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने की. इस बैठक में जलापूर्ति से संबंधित जल कर वसूली की प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा हुई. उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि सभी पंचायत क्षेत्रों में प्रति घरेलू गृह संयोजन के लिए 100 और प्रति फ्लैट के लिए 250 की दर से जल शुल्क की वसूली निरंतर एवं नियमित रूप से की जाये.

साथ ही यह स्पष्ट किया गया कि गृह संयोजन से होने वाले किसी भी लीकेज की मरम्मत लाभुकों द्वारा स्वयं की जानी है. इस दिशा में समुदाय की सहभागिता और जिम्मेदारी को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया. बैठक के दौरान जुस्को के प्रतिनिधियों द्वारा सभी उपस्थित मुखिया एवं जल सहियाओं को जल शुल्क वसूली की प्रक्रिया, कैश बुक संधारण तथा अन्य संबंधित प्रशासनिक एवं वित्तीय पहलुओं की जानकारी प्रदान की गयी. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने कहा कि ग्राम स्तर पर जल संसाधनों के प्रबंधन में समुदाय की भागीदारी बहुत ही जरूरी है. जल शुल्क वसूली में पारदर्शिता को अपनाने की जरूरत है. ताकि नियमित जलापूर्ति प्रणाली हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADIP CHANDRA KESHAV

लेखक के बारे में

By PRADIP CHANDRA KESHAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola