मतदाता सूचना पर्ची का सात तक किया जाना है घर-घर वितरण

जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार मतदाता सूचना पर्ची (वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप) वितरण का कार्य पूरे जिले में किया जा रहा है. उन्होंने सभी आरओ, एआरओ को निर्देशित किया कि एक-एक मतदाता तक मतदाता सूचना पर्ची का वितरण सुनिश्चित करेंगे.
किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी : जिला निर्वाचन पदाधिकारी
प्रमुख संवाददाता, जमशेदपुरजिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार मतदाता सूचना पर्ची (वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप) वितरण का कार्य पूरे जिले में किया जा रहा है. उन्होंने सभी आरओ, एआरओ को निर्देशित किया कि एक-एक मतदाता तक मतदाता सूचना पर्ची का वितरण सुनिश्चित करेंगे. सात नवंबर तक मतदाता सूचना पर्ची वितरण कार्य को पूर्ण करने का लक्ष्य जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित किया गया है.
जिला निर्वाचन पदाधिकारी स्वयं इस कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. इस कार्य में कोई लापरवाही नहीं बरती जाए, बूथ लेवल ऑफिसर घर-घर जाकर मतदाता सूचना पर्ची उपलब्ध करायेंगे. साथ ही मतदाताओं को आगामी 13 नवंबर को मतदान के लिए प्रेरित करें, जिले में 1913 मतदान केंद्रों से जुड़े बूथ लेवल ऑफिसर मतदाता सूचना पर्ची के साथ रंगीन वोटर गाइड भी मतदाताओं को उपलब्ध करा रहे हैं, जिसमें चित्रों के माध्यम से मतदाता इवीएम से कैसे अपना मतदान करें तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दी जा रही सुविधा जैसे सक्षम-इसीआइ एप, वोटर हेल्पलाइन एप, अपने अभ्यर्थी को जाने (नो योर कैंडिडेट) एप तथा सी-विजिल एप की जानकारी दी गयी है. इसके साथ ही पंजीकरण, मतदान, दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को घर से मतदान तथा डाक मतपत्र की सुविधा के बारे में भी बताया गया है.
मतदाता सूचना पर्ची आगे भाग पर निर्वाचक नामावली में भाग संख्या व नाम, क्रम संख्या, पोलिंग स्टेशन का नाम तथा मतदान का दिनांक, क्यू आर कोड इत्यादि का उल्लेख है. मतदाता सूचना पर्ची के पीछे के भाग पर पोलिंग स्टेशन का नक्शा तथा बीएलओ का नाम, बीएलओ का कॉन्टेक्ट नम्बर, मतदान करने के लिए आयोग द्वारा निर्धारित वैकल्पिक दस्तावेज का विवरण तथा अन्य महत्वपूर्ण निर्देश आदि उल्लिखित है. मतदाता सूचना पर्ची प्राप्त नहीं होने पर मतदाता 1950 हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं, संबंधित बीएलओ द्वारा आपके निवास स्थान पर उपलब्ध कराया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




