महिला विवि : विश्व जनसंख्या दिवस पर प्रतियोगिताएं आयोजित, प्रियांशी व श्रेया प्रथम

Author Rima rani dey|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

महिला विवि :  विश्व जनसंख्या दिवस पर प्रतियोगिताएं आयोजित | Prabhat Khabar Network

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में विश्व जनसंख्या दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें प्रियांशी और श्रेया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

आपके शहर में

विज्ञापन

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग की ओर से विश्व जनसंख्या दिवस का आयोजन किया गया. कुलपति प्रो डॉ इला कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ. कुलपति ने अपने संबोधन में जनसंख्या चुनौतियों के समाधान के लिए जागरूकता, शिक्षा, सतत विकास और लैंगिक समानता पर बल दिया. इस अवसर पर छात्राओं के लिए पीपीटी, वाद-विवाद व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं. पीपीटी प्रतियोगिता में वाणिज्य विभाग की प्रियांशी गोपे को प्रथम, अर्थशास्त्र की सुमेधा को द्वितीय व अंग्रेजी की तन्नू कुमारी को तृतीय पुरस्कार मिला. वाद-विवाद में अर्थशास्त्र की श्रेया सिन्हा प्रथम, गणित की अंकिता महतो द्वितीय व वाणिज्य की प्रियांशी गोपे तृतीय रहीं. पोस्टर मेकिंग में अंग्रेजी विभाग की तन्नू कुमारी को प्रथम, वाणिज्य की धात्री पॉल को द्वितीय व हिंदी की प्रियंका शॉ एवं संजना कुमारी को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार मिला. विजेताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर कई शिक्षक व छात्राएं उपस्थित थीं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola