Jamshedpur news. भू-माफियों के खिलाफ गुडरुबासा के ग्रामीण हुए एकजुट, आंदोलन करेंगे
Author Pradip chandra keshav
Updated:
विज्ञापन

आदिवासियों के श्मशान भूमि मामले में किसी तरह का कोई समझौता नहीं किया जायेगा : दीपक राज मुर्मू
विज्ञापन
Jamshedpur news.
मानगो क्षेत्र के शंकोसाई गुडरुबासा में बुधवार को मंगल मेलगांडी की अध्यक्षता में एक ग्रामसभा का आयोजन किया गया. बैठक में गुडरुबासा ग्रामसभा ने निर्णय लिया कि भू-माफियाओं को खिलाफ आंदोलन किया जायेगा. वक्ताओं ने कहा कि अंचल कार्यालय की मिलीभगत से गुडरुबासा श्मशान घाट की जमीन को रैयती बताकर अतिक्रमण करने का प्रयास किया जा रहा है. इसके लिए विरोध में अंचलाधिकारी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा. साथ ही राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री दीपक बिरुआ को मामले की लिखित जानकारी भी दी जायेगी. डिमना ग्राम के माझी बाबा दीपक राज मुर्मू ने कहा कि आदिवासियों के श्मशान भूमि के मामले में किसी तरह का कोई समझौता नहीं की जायेगी. भू-माफियाओं को श्मशान भूमि अतिक्रमण नहीं करने दिया जायेगा. जल्द ही उनके खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जायेगा. गुडरुबासा के श्मशान में आजादी के पहले से शव को दफनाया जाता रहा है. गुडरुबासा मानगो क्षेत्र का सबसे पुराना बस्तियों में से एक है. जिला प्रशासन मामले की उचित जांच कर अविलंब कार्रवाई करे.बैठक मे दीपक सुंडी, हातु मुंडा रेंगो सुंडी, डिमना माझी बाबा दीपक मुर्मू, कैलाश बिरूआ, डेमका सोय, कृपा मुर्मू, संजय सामद, जीतू हेंब्रम, रानी सामद, मनी सोय, लिंदगी हेंब्रम, सुमित्रा सामद, आसाई सुरीन, बिष्णु हेब्रम, गोविंदा सोय, राजा सुंडी, दुर्गा सुंडी, धनंजय सामद, जीरा सांवैया, बाबू सामद, महावीर सुंडी समेत अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










