Jamshedpur News : वंदे मातरम् गीत राष्ट्रीय अस्मिता और एकता का प्रतीक है : कमांडेंट

Updated at : 09 Nov 2025 1:21 AM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : वंदे मातरम् गीत राष्ट्रीय अस्मिता और एकता का प्रतीक है : कमांडेंट

सुंदरनगर स्थित रैफ 106 बटालियन कैंप परिसर में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्ष तथा भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

वंदे मातरम् के 150 वर्ष एवं हॉकी के 100 वर्ष पर रैफ 106 परिसर में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Jamshedpur News :

सुंदरनगर स्थित रैफ 106 बटालियन कैंप परिसर में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्ष तथा भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वाहिनी के सभी अधिकारी एवं जवान अदम्य उत्साह और गहरी राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ शामिल हुए और वंदे मातरम् गीत गाये. जिसने एकता, समर्पण और राष्ट्रीय गौरव का वातावरण निर्मित किया. इस मौके पर भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक मैत्रीपूर्ण हॉकी मैच खेला गया. जिसमें सभी अधिकारियों एवं जवानों ने पूरे जोश और टीम भावना के साथ खेल में भाग लिया.

कार्यक्रम के अंत में रैफ 106 के कमांडेंट राजीव कुमार ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, यह हमारे राष्ट्रीय अस्मिता और एकता का प्रतीक है. इसी भावना के साथ हमें हर क्षेत्र में उत्कृष्टता और अनुशासन बनाये रखना चाहिए. खेल हमें एकजुट करता है, स्वस्थ रखता है और राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रबल करता है. उन्होंने आगे कहा कि ऐसे आयोजन न केवल देशभक्ति की भावना को प्रबल करते हैं, बल्कि सामूहिक एकजुटता और मानसिक सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola