उत्कल एसोसिएशन चुनाव: मतदान शुरू होने से पहले ब्लैक डे का पोस्टर लगाकर विपक्ष ने किया विरोध
उत्कल संगठन चुनाव का विपक्ष ने किया बहिष्कार
उत्कल एसोसिएशन के चुनावों में मतदान से पहले ही सरगर्मी तेज हो गई है. विपक्षी सदस्यों ने 'ब्लैक डे' मनाकर और पोस्टर-बैनर के साथ चुनाव प्रक्रिया का कड़ा विरोध किया. जानिए क्या है पूरा मामला.
जमशेदपुर: साकची स्थित ऐतिहासिक संस्था उत्कल एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सरगर्मी चरम पर है. रविवार को मतदान शुरू होने से पहले ही पक्ष और विपक्ष के सदस्य आमने-सामने आ गए. एक ओर जहां प्रबंधकीय पक्ष के सदस्य मतदान कराने और वोट डालने की तैयारी में जुटे रहे, वहीं दूसरी ओर विपक्ष के दर्जनों सदस्यों ने चुनाव का विरोध किया.
विपक्षी सदस्यों ने पोस्टर-बैनर लेकर उत्कल एसोसिएशन के चुनाव का विरोध किया और ‘ब्लैक डे’ के पोस्टर के साथ जमकर नारेबाजी की. इसके चलते चुनाव शुरू होने से पहले ही संस्था का वर्तमान प्रबंधकीय पक्ष और विपक्षी खेमा आमने-सामने आ गया.
ये भी पढ़ें- रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के नए सहायक बिशप बने आनंद डेविड, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं
एक ओर चुनाव पदाधिकारी ने जिला प्रशासन के सहयोग से शांतिपूर्ण और सुरक्षित मतदान की पूरी तैयारी का दावा किया है. वहीं, आजीवन सदस्य अशोक कुमार सामंत ने 109 नए सदस्यों की वैधता और हाईकोर्ट में विचाराधीन मामले का हवाला देते हुए चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं. अशोक कुमार सामंत ने कहा कि जब तक न्यायालय के आदेश की प्रमाणित प्रति उपलब्ध नहीं करा दी जाती, तब तक चुनाव कराना उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश की प्रति नहीं दिखाए जाने तक वह चुनाव का विरोध करते रहेंगे.
सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा मतदान
बताया गया कि रविवार को चुनाव प्रक्रिया के तहत सुबह 9 बजे से मतदान शुरू होगा. इसे लेकर शनिवार को ही सभी प्रत्याशियों को आईडी कार्ड, सैंपल बैलेट पेपर और फूड कूपन का वितरण कर दिया गया है. सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक कुल 25 कार्यकारिणी सदस्यों के चयन के लिए मतदान होगा. मतदान के बाद नवनिर्वाचित सदस्य अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष का चुनाव करेंगे. मतदान के लिए कुल 25 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जबकि चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए 30 पोलिंग अफसरों की नियुक्ति की गई है.
ये भी पढ़ें- झारखंड में GST ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम लागू, टैक्स चोरी पर लगेगा शिकंजा; उल्लंघन पर 1 लाख तक जुर्माना
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए