टाटा, प्लीज अपना फैसला बदल दीजिए, क्लब बंद मत कीजिए... 9 साल के मयंक की अपील ने छुआ दिल

Updated:
विज्ञापन

कल्ब बंद नहीं करने की अपील करता मयंक.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर के 9 वर्षीय मयंक मालाकार ने टाटा से फुटबॉल क्लब बंद न करने की भावुक अपील की है. मयंक ने कहा है कि यदि क्लब बंद हुआ तो वह भूख हड़ताल पर बैठ जाएगा. यह अपील फुटबॉल प्रेमियों के दिलों को छू रही है.

विज्ञापन

जमशेदपुर | उसकी उम्र महज नौ साल है, लेकिन फुटबॉल के लिए उसकी चिंता किसी बड़े खिलाड़ी से कम नहीं. जेएपसी ग्रासरूट अंडर-9 के छात्र जमशेदपुर निवासी मयंक मालाकार ने वीडियो संदेश के जरिए टाटा से ऐसी भावुक अपील की है, जो फुटबॉल प्रेमियों को झकझोर रही है. मयंक ने कहा है कि क्लब बंद मत कीजिए, अपना फैसला बदल दीजिए. इतना ही नहीं, उसने यहां तक कह दिया कि अगर क्लब बंद किया गया तो वह सोमवार से भूख हड़ताल पर बैठ जाएगा.

विज्ञापन

साेमवार से भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी

अपने वीडियो संदेश में मयंक ने बेहद मासूम लेकिन भावुक अंदाज में कहा - टाटा आप प्लीज अपने डिसीजन को चेंज करें. क्लब बंद मत करें, वरना मैं सोमवार से भूख हड़ताल पर बैठ जाऊंगा. एक छोटे बच्चे की यह अपील सिर्फ क्लब को बचाने की मांग नहीं, बल्कि उस खेल के प्रति उसका जुनून है, जिसे वह अपनी जिंदगी का हिस्सा मान चुका है.

आपने गरीबों के लिए अस्पताल बनाए, फिर आज सिर्फ प्रॉफिट क्यों?

मयंक ने टाटा समूह के सामाजिक कार्यों का जिक्र करते हुए कहा - टाटा ने स्ट्रीट डॉग्स को घर और होटल में जगह दी, टाटा नैनो जैसी कार लॉन्च की, ताकि मिडिल क्लास के लोग भी कार में सफर कर सकें और गरीबों के लिए अस्पताल बनाएं. इसके बाद बच्चे ने भावुक सवाल किया कि आज प्रॉफिट के बारे में क्यों सोचा जा रहा है? उसकी बातों में एक बच्चे की मासूमियत के साथ उस खेल को खो देने का डर भी साफ नजर आया, जिसके साथ वह छोटी उम्र से जुड़ा हुआ है.

आपकी वजह से फुटबॉल हिस्ट्री बन जाएगा, इसे जिंदा रखिए

मयंक ने अपने संदेश में फुटबॉल को लेकर सबसे मार्मिक बात कही. उसने कहा - आपकी वजह से फुटबॉल एक हिस्ट्री बन जाएगा. उसे हिस्ट्री मत बनाइए, उसे जिंदा रखिए. नौ साल के इस बच्चे के शब्द भले ही सरल हैं, लेकिन उनके पीछे फुटबॉल को लेकर गहरा लगाव छिपा है. उसे डर है कि अगर क्लब बंद हुआ तो मैदान पर खिलाड़ियों के उतरने की वह तस्वीर, अभ्यास की आवाज और फुटबॉल का वह जुनून कहीं अतीत की कहानी बनकर न रह जाए.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola