ePaper

केंद्रीय मंत्री Arjun Munda पहुंचे TMH, ब्रेन हेमरेज से पीड़ित तीरंदाजी कोच Dharmendra Tiwari से की मुलाकात

Updated at : 20 Aug 2021 2:43 PM (IST)
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री Arjun Munda पहुंचे TMH, ब्रेन हेमरेज से पीड़ित तीरंदाजी कोच Dharmendra Tiwari से की मुलाकात

पिछले 8 दिनों से ब्रेन हेमरेज से पीड़ित द्रोणाचार्य अवॉर्डी एवं टाटा आर्चरी एकेडमी के तीरंदाजी प्रशिक्षक धर्मेंद्र तिवारी जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में इलाजरत हैं. केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री सह भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने आज टीएमएच जाकर इनसे मुलाकात की.

विज्ञापन

Jharkhand News, जमशेदपुर न्यूज (निसार) : केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री सह भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने 8 दिनों से ब्रेन हेमरेज से पीड़ित द्रोणाचार्य अवॉर्डी एवं टाटा आर्चरी एकेडमी के तीरंदाजी प्रशिक्षक धर्मेंद्र तिवारी को देखने के लिए जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल पहुंचे. इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से विचार विमर्श किया और किस तरह जल्द स्वस्थ हो सकें, इस बाबत उनसे परामर्श लिया.

केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री सह भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा जब टीएमएच पहुंचे तो उनके साथ पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, भारतीय तीरंदाजी संघ के सहायक सचिव सुमन चंद मोहंती, अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक हरेंद्र सिंह एवं बीएस राव उपस्थित थे.

Also Read: National Sports Day 2020 : झारखंड के तीरंदाजी कोच धर्मेंद्र तिवारी को द्रोणाचार्य व तीरंदाज अतनु दास को मिला अर्जुन अवार्ड

आपको बता दें कि पिछले 8 दिनों से ब्रेन हेमरेज से पीड़ित द्रोणाचार्य अवॉर्डी एवं टाटा आर्चरी एकेडमी के तीरंदाजी प्रशिक्षक धर्मेंद्र तिवारी जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में इलाजरत हैं. झारखंड के तीरंदाजी कोच धर्मेंद्र तिवारी प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजे गये हैं. ये टाटा आर्चरी अकादमी के मुख्य कोच हैं. द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रशिक्षकों के लिए सबसे बड़ा सम्मान है.

Also Read: झारखंड के तीरंदाजी कोच धर्मेंद्र तिवारी को 29 अगस्त को मिलेगा द्रोणाचार्य अवार्ड

जमशेदपुर के टाटा आर्चरी अकादमी के तीरंदाजी कोच धर्मेंद्र तिवारी कई खिलाड़ियों का कुशल मार्गदर्शन कर चुके हैं. रांची की बिटिया दीपिका ने इन्हीं के मार्गदर्शन में ओलंपिक का सफर तय किया. दीपिका अकेली नहीं हैं. इनके अलावा डोला बनर्जी, लक्ष्मी रानी मांझी, रीना कुमारी, बी परिणीता, जयंत तालुकदार व अतनु ओलंपिक तक का सफर तय कर चुके हैं.

Also Read: झारखंड के तीरंदाजी कोच धर्मेंद्र तिवारी को द्रोणाचार्य पुरस्कार

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola