आक्रोश रैली में प्रदर्शन के दौरान जमशेदपुर के दो कार्यकर्ता घायल
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :23 Aug 2024 8:29 PM (IST)
विज्ञापन

रांची में युवा आक्रोश रैली में प्रदर्शन के दौरान घायल हुए जमशेदपुर के दो कार्यकर्ताओं को रिम्स में देखने के लिए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही समेत कई नेता पहुंचे.
विज्ञापन
रिम्स में घायल कार्यकर्ताओं से मिले अर्जुन मुंडा, मरांडी व बाउरी
जमशेदपुर के दो घायल कार्यकर्ताओं की देखरेख में अस्पताल में डटे रहे जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा
जमशेदपुर :
रांची में युवा आक्रोश रैली में प्रदर्शन के दौरान घायल हुए जमशेदपुर के दो कार्यकर्ताओं को रिम्स में देखने के लिए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही समेत कई नेता पहुंचे. प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा चलाई गयी रबर की गोली से जमशेदपुर के दो युवा कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गये. जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जिला पदाधिकरियों के साथ घायल कार्यकर्ताओं को रिम्स में भर्ती कराया. घायलों में बिरसानगर जोन नंबर-9 निवासी कृष्णकांत राय और गोविंदपुर निवासी रितेश सिंह शामिल हैं. चिकित्सकों द्वारा इलाज के बाद दोनों को डिस्चार्ज कर दिया गया. भाजपा अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि हेमंत सरकार की तानाशाही से घायल कार्यकर्ताओं के खून की एक-एक बूंद का हिसाब होगा. कार्यकर्ताओं का संघर्ष व्यर्थ नहीं जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




