कदमा : कार की टक्कर से बाइक सवार जख्मी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Apr 2024 8:31 PM
कदमा : कार की टक्कर से बाइक सवार जख्मी
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर : कदमा थानांतर्गत मरीन ड्राइव में एक तेज रफ्तार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गये. दोनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में इलाज किया गया. घायल होने वाले युवकों में कर्मा बरवा और विशाल तांती शामिल हैं. घटना सोमवार की है. घटना के संबंध में घायल विशाल ने बताया कि दोनों बाइक से मानगो से मरीन ड्राइव होते हुए कदमा जा रहे थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को पीछे से धक्का मारते हुए फरार हो गया. घटना के बाद आसपास के लोगों ने दोनों युवकों को सड़क से उठा कर एमजीएम अस्पताल पहुंचे, जहां इनका इलाज हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










