डूरंड कप की तैयारी में जुटी जमशेदपुर एफसी, मुख्य टीम के खिलाड़ी शहर पहुंचे

Author Nesar ahamad|Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

jfc players | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डूरंड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जमशेदपुर एफसी के खिलाड़ी शहर पहुंच गए हैं। कोच कैजाद अंबापारडीवाला की देखरेख में टीम आज से अभ्यास शुरू करेगी।

विज्ञापन

जमशेदपुर. डूरंड कप फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए जमशेदपुर एफसी (जेएफसी) की मुख्य टीम के खिलाड़ी शहर पहुंचने लगे हैं. रविवार को मोहम्मद सनन, अल्बिनो गोम्स व प्रणय हलदर सहित रोसेनबर्ग गिल्बर्ट गेब्रियल, श्रीकुट्टन वीएस, प्रफुल कुमार वाईवी, निखिल बारला, अमृत गोप, लालहरियातपुइया चावंगथू और सौरव दास जमशेदपुर पहुंचे. टीम प्रबंधन ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया. ये सभी खिलाड़ी अब कोच कैजाद अंबापारडीवाला की निगरानी में डूरंड कप की तैयारी करेंगे. जेएफसी की टीम कदमा स्थित फ्लैटलेट्स में अगले 10 दिनों तक अभ्यास करेगी. इस बार डूरंड कप के लिए टीम में जेएफसी की मुख्य टीम के सीनियर खिलाड़ियों के अलावा यूथ टीम के होनहार युवाओं को भी शामिल किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola